Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के आजादपुर इलाके में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, करीब 17 लोग झुलसे

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 14 Nov 2021 12:41 PM (IST)

    दिल्ली के आजादपुर इलाके में रविवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से परिवार के कई लोग झुलस गए। जख्मी होने वालों में महिला भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दस बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

    Hero Image
    दिल्ली के आजादपुर इलाके में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट। हरीश कुमार

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के आजादपुर इलाके में रविवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गए गए हैं। बताया जा रहा है कि लालबाग इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से 17 लोग झुलसे हैं।  जख्मी होने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों से बाबु जगजीवन राम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि 17 लोग झुलस गए हैं इनमें से 16 लोग मामूली रूप से झुलसे हैं जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में है। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिलेंडर में ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले लिया। पांच घरों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल विभाग ने आग पर पा लिया है।

    सीलमपुर में जैकेट फैक्ट्री में लगी आग

    वहीं, सीलमपुर इलाके में शनिवार रात एक जैकेट सिलाई फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 16 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। घटना के बाद पांच लोग अंदर फंसे हुए थे, उनको दमकल कमियों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीलमपुर पुलिस थाने के पास एफ-ब्लाक में नगर निगम के स्कूल के सामने एक पांच मंजिला फैक्ट्री है। उसमें जैकेट के अलावा जींस की सिलाई होती है।

    दमकल विभाग को शनिवार रात पौने आठ बजे इस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। आग सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी। लपटें काफी तेज थीं। कुछ ही मिनटों में वहां पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया।दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। इतने में फैक्ट्री के अंदर से कुछ लोगों की आवाजें सुनाई देने लगी। फैक्ट्री में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए सीढि़यों से उतर रहे थे। पांच लोगों को बाहर निकाला गया। आग की लपटों ने नीचे के तलों को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने हर तरफ से पानी डाल कर आग पर रात करीब 9:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया।