Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi: दिल्ली में जेंडर बदलवाकर महिला बन गई पुरुष, गर्लफ्रेंड से की शादी; छह साल में पूरी हुई प्रक्रिया

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 09:22 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 34 वर्षीय महिला गंगाराम अस्पताल में जननांग परिवर्तन कराकर पुरुष बन गई है। डाक्टरों ने छह साल में तीसरी सर्जरी की है। सितंबर माह में हुई तीसरी सर्जरी में डाक्टरों ने हाथ के बाजू की चर्बी धमनी और नसों से पुरुष का जननांग बनाया है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश की 34 वर्षीय महिला गंगाराम अस्पताल में जननांग परिवर्तन कराकर पुरुष बन गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश की 34 वर्षीय महिला गंगाराम अस्पताल में जेंडर बदलवाकर पुरुष बन गई है। डाक्टरों ने छह साल में तीसरी सर्जरी की है। सितंबर माह में हुई तीसरी सर्जरी में डाक्टरों ने हाथ के बाजू की चर्बी, धमनी और नसों से पुरुष का जननांग बनाया है। इसके बाद वह पुरुष की तरह जीवन व्यतीत करने लगा है और काल सेंटर में काम करने वाली अपनी महिला मित्र के साथ शादी भी कर चुका है। इस मामले को लेकर अस्पताल के डाक्टर बताते हैं कि कुछ माह बाद उसके जननांग में एक इंप्लांट लगाया जाएगा, जिसके बाद ही वह सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकेगा। हालांकि, उसे पिता बनने के लिए आइवीएफ (IVF) का सहारा लेना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेंडर डिस्फोरिया से ग्रसित थी महिला

    अस्पताल के प्लास्टिक व कास्मेटिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डा. भीम सिंह नंदा ने बताया कि उसे जेंडर डिस्फोरिया की बीमारी होने के कारण वह महिला होते हुए भी उसका हावभाव पुरुष की तरह था। इस वजह से वह महिला के रूप में सहज महसूस नहीं कर पा रही थी। इसलिए उसने जननांग परिवर्तन का फैसला किया था। वर्ष 2016 में उसे हार्मोन थेरेपी शुरू की गई थी। इसके करीब एक वर्ष बाद सर्जरी उसके दोनों स्तन को हटाया गया। पहली सर्जरी के करीब दो वर्ष बाद गर्भाशय, ओवरी और जननांग को हटाया गया। हार्मोन थेरेपी के कारण दाढ़ी आने और आवाज परिवर्तित होकर पुरुष की तरह होने पर इस साल सितंबर में उसका जननांग परिवर्तन कराया गया।

    क्या होता है IVF?

    डाक्टरों का कहना है कि इस सर्जरी के बाद उसे पिता बनने के लिए IVF प्रक्रिया का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि IVF प्रक्रिया उन जोड़ों के लिए फायदेमंद है जिन्हें चिकित्सक समस्याओं के कारण बच्चे नहीं हो सकते है। इस प्रक्रिया में डोनर स्पर्म या एग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ही प्रक्रिया का इस्तेमाल करके महिला से पुरुष बना कोई व्यक्ति भी संतान सुख पा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Gender Change In Prayagraj: युवती ने जेंडर चेंज कराया और बन गई पुरुष, डेढ़ वर्ष तक होगी थेरेपी

    यह भी पढ़ें- Rajasthan: सरकारी स्कूल की लेडी टीचर को अपनी स्टूडेंट से हुआ प्यार, खुद का लिंग परिवर्तन कराकर रचा ली शादी