Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फौजी पिता पर विवाहित बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, चुप रहने की देता था धमकी

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 28 Mar 2018 09:03 PM (IST)

    जींद जिला की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सोनीपत में हुई है। आरोप है कि चार साल पहले जब वह नाबालिग थी, तो पिता उसके साथ दुष्कर्म करत ...और पढ़ें

    Hero Image
    फौजी पिता पर विवाहित बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, चुप रहने की देता था धमकी

    सोनीपत [जेएनएन]। सोनीपत में विवाहित एक महिला ने अपने फौजी पिता पर शादी से पहले दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता शादी के बाद भी उसके साथ कई बार जोर-जबरदस्ती कर चुका है। महिला ने मामले से ससुराल पक्ष को अवगत कराया, जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी गई है। आरोपी फिलहाल फौज में नौकरी कर रहा है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुप रहने की धमकी 

    जींद जिला की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सोनीपत में हुई है। आरोप है कि चार साल पहले जब वह नाबालिग थी, तो पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी पिता फौज में नौकरी करता है। आरोपी उसे चुप रहने की धमकी देता था। डर के मारे वह चुप रही। अब कुछ समय पहले उसकी शादी सोनीपत में हुई तो वह ससुराल आ गई।

    आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज 

    शादी के बाद वह एक शादी समारोह में गई हुई थी। वहां भी उसके पिता ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूट गई और मामले से ससुराल पक्ष के लोगों को अवगत कराया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को महिला थाना लेकर पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें: हथियार तस्कर खजान सिंह गिरफ्तार, 25 साल से अपराध की दुनिया में था सक्रिय