विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रातोंरात बनी दीवार, कई लेयर की बैरिकेडिंग; राह में खड़े कंडम वाहन, देखें सिंघु-टीकरी से लेकर गाजीपुर तक कैसे सील हुए बॉर्डर

Published: Wed, 14 Feb 2024 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2024 02:52 PM (IST)

किसान आंदोलन के चलते सिंघु बार्डर पर रात में सीमेंट के कई नए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं टीकरी बॉर्डर ...और पढ़ें

दिल्ली से सटी सभी सीमाएं सील। जागरण
दिल्ली से सटी सभी सीमाएं सील। जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Kisan Andolan Day 2 पर भी पुलिस किसी तरह की कोताही नहीं करना चाहती। बीते कई दिनों से इस आंदोल को लेकर सुरक्षा तैयारियों में जुटी दिल्ली पुलिस मंगलवार से ही कई गुना ज्यादा सख्ती और सतर्कता बढ़ा चुकी है।

सिंघु, टीकरी, गाजीपुर व औचंदी बार्डर समेत सभी छोटी-बड़ी सीमाओं पर कई दिनों से लोहे के बैरिकेड, जर्सी बैरियर, कंटीले तारों के बैरियर, पत्थर व रेत से भरे डंपर, कंटेनर, क्रेन, रोड रोलर, सड़क पर बिछाए जाने वाले नुकीले कांटियों के बैरियर, वाटर कैनन, आंसू गैस छोड़े जाने वाले वाहन आदि को जमा करने का काम शुरू कर दिया था।

अब इनमें से कई जगह पर बैरिकेडिंग काफी हद तक स्थायी कर दी गई है जो किसी स्पष्ट नतीजे के बाद ही हट सकेगी। गाजीपुर, सिंघु, टीकरी सहित अन्य सीमाओं पर सड़कों के दोनों तरफ की सर्विस रोड पर रविवार देर रात ही कई स्तर के बैरिकेड लगा पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे।

कंडम वाहन रास्ते में खड़े किए

टीकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के बीच में कंक्रीट डालकर बनाई दीवार

गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

रास्ते में पुलिस ने खड़े किए कंडम वाहन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।