Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के फरिश्तों ने बचाई 10,636 लोगों की जान, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 07 Feb 2021 09:42 AM (IST)

    सीएम केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा ‘दिल्ली सरकार की फरिश्ते योजना ने अब-तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाई है। लोग आगे आकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।’ उन्होंने लोगों से घायलों की मदद करने की अपील की।

    Hero Image
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली की सड़कों पर हादसों का शिकार हुए लोगों को समय पर उपचार देकर नया जीवन देने वाली फरिश्ते योजना ने दस हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने इसकी जानकारी दी। सीएम केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा ‘दिल्ली सरकार की फरिश्ते योजना ने अब-तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाई है। लोग आगे आकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।’ उन्होंने लोगों से घायलों की मदद करने की अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने कहा कि सभी इस योजना ये जुड़कर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करें। क्योंकि, जिंदगी बचाना पुण्य का काम होता है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने टवीट कर कहा ‘फरिश्ते दिल्ली के मुहिम के तहत हम अब तक दिल्ली में 10635 से ज्यादा दुर्घटना पीड़ितों की जान बचा चुके हैं। आप लोग भी किसी के लिए फरिश्ता बन सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल ले जाते हुए बिल्कुल संकोच ना करें आपसे कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से जारी वीडियो में कृष्ण कुमार नाम के पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की फरिश्ते दिल्ली के योजना से ही उनकी जान बच पाई है। यदि यह योजना नहीं होती तो उनके परिजन मंहगे प्राइवेट अस्पताल का खर्च नहीं उठा पाते। कृष्ण कुमार ने कहा कि वे एक सैलून में काम करते हैं। एक दिन दोपहर को घर खाना खाने जा रहे थे। तभी सामने से आती कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी, तभी प्रदीप ग्रोवर फरिश्ता बनकर आए और उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।

    प्रदीप कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार के सिर में 26 टांके लगे थे। जब उन्हें होश आया तो वे घबराए हुए थे। उनकी चिंता ईलाज के खर्च को लेकर थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि उनका इलाज फरिश्ते दिल्ली के योजना से हो रहा है इसीलिए चिंता की कोई बात नहीं है। दिल्ली सरकार इस तरह मदद करने वाले लोगों को नकद इनाम से भी सम्मानित कर चुकी है।