जानें, रिश्तेदार की वजह से पति पत्नी के बीच क्यों आई दरार
ननदोई को महिला के युवक के साथ संबंधों का पता चल गया था। इसके बाद तब क्या था ननद के घर पर रह रही महिला के ऊपर ननदोई का दिल आ गया ।
फरीदाबाद [जेएनएन]। विवाहिता को पड़ोस में रहने वाले एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। ससुराल वालों ने विवाहिता को युवक के साथ देख लिया तो उसे ननंद के पास उत्तर प्रदेश भेज दिया। ननदोई ने विवाहिता की इस कमजोरी का फायदा उठाते उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
लोकलाज के चलते विवाहिता चुप रही और वापस ससुराल आ गई। अब पति के साथ उसकी अनबन रहने लगी तो वह घर छोड़कर चली गई। उसने पुलिस को ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना पल्ला क्षेत्र की है। 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2007 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। साल 2013 में महिला की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हो गई थी। युवक का महिला के घर पर आना जाना था। एक दिन ससुराल वालों ने महिला को युवक के साथ देख लिया था। इस पर ससुराल वाले काफी नाराज हुए।
यह भी पढ़ें: हाईवे पर 'हवस' की हैवानियत, 'एक्सल गैंग' ने फिर दिखाया कानून को ठेंगा
ससुराल वालों ने महिला को नवंबर 2014 में रायबरेली उत्तर प्रदेश में ननंद के पास भेज दिया। आरोप है कि ननदोई को महिला के युवक के साथ संबंधों का पता चल गया था। इसका फायदा उठाकर वह महिला के साथ छेड़खानी करता था। एक दिन ननदोई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने डर व लोकलाज के कारण यह बात किसी को नहीं बताई और वापस ससुराल आ गई। इस वाकये के बाद महिला का पति के साथ झगड़ा रहने लगा।
15 मई 2017 को उसका पति के साथ झगड़ा हुआ तो वह घर छोड़कर चली गई। ससुराल वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब महिला ने अपनी मां को सारी बातें बताई हैं। मां के साथ थाने में जाकर उसने पुलिस को शिकायत दी। चूंकि दुष्कर्म की घटना रायबरेली उत्तर प्रदेश की है, ऐसे में सराय ख्वाजा पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला रायबरेली पुलिस को भेज दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।