Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Famous Lakes Near Delhi: दिल्ली-NCR के आस-पास हैं ये खूबसूरत झीलें, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान

    Famous Lakes Near Delhi फैमिली या दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सबकों पसंद होता है। ऐसे में अगर आप वीकेंड में दिल्ली की गर्मी से दूर जाने के लिए ठंडी जगह ढूंढ रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर से कुछ दूरी पर कई खूबसूरत झीलें हैं जहां आप वीकेंड में जा सकते हैं।

    By Abhishek TiwariEdited By: Updated: Sun, 24 Jul 2022 11:26 AM (IST)
    Hero Image
    Famous Lakes Near Delhi: दिल्ली-एनसीआर के आस-पास हैं ये खूबसूरत झीलें

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Famous Lakes Near Delhi: गर्मी के दिनों में ठंडी जगहों पर घूमने का मन किसका नहीं करता। खासकर ऐसे मौसम में झीलों वाली जगहें घूमना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो दिल्ली-एनसीआर से काफी करीब हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जगहों पर जाकर आप वीकेंड अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ जाने से यहां का मजा दोगुना हो जाता है। इन जगहों पर घूमना बजट फ्रेंडली भी है। 

    संजय झील (Sanjay Lake)

    पूर्वी दिल्ली में बसी यह झील पूरी तरह से मानव निर्मित है। मयूर विहार, त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी से घिरी यह लेक बेहद शांति और सुकून से भरी है। परिवार और बच्चों के साथ आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

    भारद्वाज झील (Bhardwaj Lake)

    दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित यह झील असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य की घनी जंगलों के बीच मौजूद है। पथरीली चट्टानों से घिरी यह झील साइकिलिस्ट और ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

    नैनी झील (Naini Lake)

    उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन में स्थित नैनी झील में नौका विहार आकर्षण का मुख्य केंद्र है। स्थानीय लोगों के बीच यह स्थान काफी लोकप्रिय है। आप वीकेंड में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    दमदमा झील (Damdama Lake)

    नई दिल्ली से दमदमा झील की दूरी करीब 64 किलोमीटर है। मॉनसून के समय लगभग 3 हजार एकड़ में फैले दमदमा झील में पक्षियों की सबसे ज्यादा प्रजातियां नजर आती है।

    अरावली की पहाड़ियों से घिरे इस झील पर आप सुंदर तस्वीरें भी खींच सकते हैं। यहां पर रॉक क्लाइम्बिंग और नौका विहार की सुविधा भी है।

    सुल्तानपुर झील (Sultanpur Lake)

    अगर आप हरियाली के साथ-साथ पक्षी प्रेमी भी हैं तो यह जगह आपके लिए है। यह झील हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य के पास मौजूद है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 34 किलोमीटर है।

    सुल्तानपुर झील में आपको पक्षियों के विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी। वीकेंड में परिवार के साथ शांति के पल गुजारने आप यहां जा सकते हैं।

    द लॉस्ट झील (The Lost Lake)

    शहर से दूर यह जगह एकांत और शांति प्रिय लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है। यही कारण है कि यहां प्रेमी जोड़े सबसे ज्यादा आते हैं। पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी यह झील काफी प्रसिद्ध है।

    गुड़गांव स्थित द लोस्ट झील की दूरी दिल्ली से लगभग 52 किलोमीटर है। यहां जाते समय आप खाना और पानी का इंतजाम अपने साथ लेकर ही जाएं। क्योंकि यहां गिनी-चुनी दुकानें ही आपको नजर आएंगी।

    (Image Credit-@sutterstocks,campwilddhauj)