Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: कल से भीग रही दिल्ली, राजधानी समेत NCR के कई इलाकों में हुई बारिश; 6 डिग्री तक गिरा पारा

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 10:02 AM (IST)

    राजधानी समेत दिल्ली एनसीआर में देर रात से ही बारिश हो रही है। वर्षा का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। जिससे सड़के पानी से लबालब थी। जलभराव होने के कारण लोगों को दफ्तर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजधानी में गुरुवार को न्यनतम तामपान 6 डिग्री दर्ज किया गया। IMD ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश का किया यलो अलर्ट जारी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में आज तड़के (सुबह) से बारिश शुरू हुई, जो सुबह देर तक होती रही। इस कारण से जगह-जगह जलभराव से लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कतें हुईं। 

    इससे पहले बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया था, विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना भी जताई थी। ऐसा तो नहीं हुआ, लेकिन दिनभर बादल जरूर छाए रहे। तेज हवा एवं हल्की वर्षा के बीच मौसम भी सुहाना बना रहा और तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है एवं यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की वर्षा होती रही। धीरे-धीरे होने वाली इस वर्षा से नमी में वृद्धि हुई और तापमान में गिरावट आई।

    अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सितंबर माह में दो साल का सबसे कम है। वर्ष 2022 में 27.6 डिग्री तक चला गया था।

    हवा में नमी का स्तर 100 से 87 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

    तापमान के बाद मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल्ली की हवा पर देखने को मिल रहा है। दिनभर होने वाली हल्की वर्षा से हवा में घुले प्रदूषक कण काफी हद तक साफ हो गए हैं।