विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेतर की अश्लील फोटो देख सन्न रह गया इंजीनियर, क्‍या हुआ आगे ...

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 02:24 PM (IST)

मंगेतर ने फोटो को फर्जी बताया है। अब सच्चाई जानने के लिए इंजीनियर ने कोतवाली फेज तीन पुलिस से गुहार लगाई है, जहां से उन्हें साइबर सेल भेज दिया गया।

मंगेतर की अश्लील फोटो देख सन्न रह गया इंजीनियर, क्‍या हुआ आगे ...
मंगेतर की अश्लील फोटो देख सन्न रह गया इंजीनियर, क्‍या हुआ आगे ...

नोएडा [जेएनएन]। मल्टीनेशनल आइटी कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर फरवरी में होने वाली शादी की तैयारी में मशगूल थे। उनकी खुशियां सातवें आसमान पर थीं, लेकिन लंदन से आए एक फोन ने खुशियों को ग्रहण लगा दिया।

फोन करने वाले युवक ने इंजीनियर को बताया कि जिस युवती से उनकी शादी हो रही है, वह उसकी प्रेमिका है। साथ ही युवक ने इंजीनियर को युवती से शादी न करने की धमकी दी। सबूत के तौर पर उसने इंजीनियर को ई-मेल कर मंगेतर के साथ की अश्लील फोटो भी भेज दी।

यह भी पढ़ें: सगे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहनों की बात सुनकर सन्न रह गई सहेली

युवक ने वाट्सएप पर भी फोटो भेजी। इन तस्वीरों ने इंजीनियर की जिंदगी में भूचाल ला दिया है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि फोटो को सही माना जाए या गलत। मंगेतर ने फोटो को फर्जी बताया है। अब सच्चाई जानने के लिए इंजीनियर ने कोतवाली फेज तीन पुलिस से गुहार लगाई है, जहां से उन्हें साइबर सेल भेज दिया गया।

सेक्टर 60 स्थित आइटी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर मूल रूप से पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं। वह सेक्टर 71 में किराये के कमरे में रहते हैं। उन्होंने दिसंबर 2016 में एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर चंडीगढ़ की रहने वाली युवती का प्रोफाइल देखा। युवती इंजीनियर है और पिता इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: लूटपाट के मामले में सामने आया कांग्रेस की महिला नेता का नाम, गिरफ्तार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को युवती की फोटो और प्रोफाइल पसंद आई। उन्होंने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। साथ ही दोनों के घरवालों की बातचीत हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे के घर गए। लड़का-लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद कर लिया। सबकुछ ठीक होने पर जनवरी में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। घर वालों की मर्जी से सगाई भी हो गई। फरवरी में शादी की तिथि तय कर दी गई।

इसी बीच कुछ दिन पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मोबाइल नंबर पर लंदन से एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि जिस युवती से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी हो रही है, वह उसकी प्रेमिका है। दोनों के संबंध पति-पत्नी की तरह रहे हैं। फोन करने वाले युवक ने इंजीनियर को धमकी दी कि वह शादी से इन्कार कर दे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को इसके बाद लगातार फोन आने लगे। इससे वह परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: खाना खाने गई युवती से होटल संचालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।