विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली शराब घोटाले में AAP सचिव से ED की पूछताछ, सिसोदिया सहित अन्य से सवाल-जवाब में सामने आया था नाम

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 23 Mar 2023 02:23 PM (IST)

गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने आप के संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी से पूछताछ की। कविता सिसोदिया और पिल्लई से पूछताछ ...और पढ़ें

दिल्ली के शराब घोटाले में AAP सचिव से ED की पूछताछ
दिल्ली के शराब घोटाले में AAP सचिव से ED की पूछताछ

नई दिल्ली, आईएएनएस। दिल्ली के कथित आबकारी नीति के मामले में आदमी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जांच एजेंसी का शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने आप के संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी से पूछताछ की।

ईडी के समन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी गुरुवार को जांच में शामिल हुए। इससे पहले ईडी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर रावल की बेटी के कविता, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से पूछताछ की थी।

सूत्रों ने कहा कि कविता, सिसोदिया और पिल्लई से पूछताछ के दौरान महेंद्र चौधरी का नाम सामने आया और इसलिए उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया। ईडी ने इस मामले में एक मुख्य चार्जशीट और एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। ईडी दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।