Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Elephant Day: दिल्ली के चिडि़याघर में हाथियों की दावत, केले के पत्तों पर परोसा भोजन

    By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 10:35 PM (IST)

    नेशनल म्यूजियम आफ नेशनल हिस्ट्री के साथ चिडि़याघर प्रशासन ने मिलकर विश्व हाथी दिवस मनाया। इस दौरान स्कूली छात्रों को हाथियों की विशेषता बताई गई और इनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। चिडि़याघर के निदेशक धर्मदेव राय ने कहा कि यहां हाथियों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

    Hero Image
    World Elephant Day:चिडि़याघर में हाथी दिवस पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। World Elephant Day:विश्व हाथी दिवस पर चिडि़याघर में हाथियों को शुक्रवार को विशेष प्रकार की दावत दी गई। इसमें हाथियों को खाने में तरबूज, केले, नारियल, खीरा समेत अन्य चीजें दी गई। हाथियों को खाना केले के पत्तों पर विशेष रूप से सजा कर परोसा गया। चिडि़याघर में अभी कुल तीन हाथी है, जिसमें दो मादा और एक नर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें एक नर और एक मादा हाथी एशियन नस्ल के हैं, जिनके हीरा और राज लक्ष्मी नाम हैं। एक अफ्रीकन हाथी भी है। नेशनल म्यूजियम आफ नेशनल हिस्ट्री के साथ चिडि़याघर प्रशासन ने मिलकर विश्व हाथी दिवस मनाया। इस दौरान स्कूली छात्रों को हाथियों की विशेषता बताई गई और इनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। चिडि़याघर के निदेशक धर्मदेव राय ने कहा कि यहां हाथियों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

    हाथी बड़ा जानवर है। इनकी देखभाल के लिए बड़ी जमीन, बहुत सारा खाना और बहुत पानी की जरूरत पड़ती है। इसकी पूरी व्यवस्था का ख्याल रखा जाता है। चिडि़याघर के रेंज अधिकारी सौरभ वशिष्ठ ने बताया कि हाथी दिवस के अवसर पर इन्हें अच्छी दावत दी गई है।

    ये तीनों हाथी काफी मस्ती में रहते हैं। चिडि़याघर में हाथी दिवस पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें चिडि़याघर देखने पहुंचे लोगों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता विजेताओं को चिडि़याघर प्रशासन की ओर से उपहार भी दिए गए।