Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIVE: दिल्ली में वार्ड समितियों के लिए चुनाव शुरू, स्थायी समिति पर किसका होगा कब्जा? शुरुआती दौर में AAP का दबदबा

    By Nihal Singh Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Mon, 02 Jun 2025 12:36 PM (IST)

    दिल्ली में आज वार्ड समितियों के लिए चुनाव हो रहे हैं जो भाजपा और आप दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन चुनावों से तय होगा कि स्थायी समिति पर किसका नियंत्रण होगा। 12 वार्ड समितियों में से 7 में भाजपा और 5 में आप को बहुमत प्राप्त है लेकिन इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के कारण भाजपा 10 जोन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

    Hero Image
    वार्ड समिति चुनाव में हार-जीत तय करेगी कि स्थायी समिति पर कौन काबिज होगा। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति पर कब्जा जमाने की कोशिश में जुटी भाजपा और आप के लिए आज बड़ा दिन है। वार्ड समिति चुनाव में हार-जीत तय करेगी कि स्थायी समिति पर कौन काबिज होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरुआती दौर में AAP का दबदबा

    एमसीडी में जोन चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। नजफगढ़ जोन से अध्यक्ष पद पर सविता और उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र ने जीत दर्ज की है। सिटी एसपी जोन से अध्यक्ष पद पर विकास, उपाध्यक्ष पद पर पूजा और स्थायी समिति सदस्य पद पर राफिया माहिर ने जीत दर्ज की है। इनका चुनाव निर्विरोध हुआ है। ये सभी आम आदमी पार्टी से हैं। इनका चुनाव निर्विरोध हुआ है।

    रोहिणी से अध्यक्ष पद के लिए आप से अमृत जैन और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी से सुमन अनिल राणा उम्मीदवार थे। आप ने चुनाव जीत लिया है। आप से अलग होकर बनी नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को झटका लगा है।

    रोहिणी में भाजपा के नौ, इंद्रप्रस्थ के दो और आप के 10 पार्षद हैं। भाजपा इंद्रप्रस्थ के उम्मीदवार का समर्थन कर रही थी। लेकिन एक क्रॉस वोट पड़ गया। जिसके कारण आप की जीत हुई।

    दो सीटों पर भाजपा की जीत

    शाहदरा साउथ से अध्यक्ष पद पर भाजपा के राम किशोर शर्मा और उपाध्यक्ष राजू सचदेवा ने जीत दर्ज की है। दोनों ही भाजपा से हैं। दोनों को 18-18 वोट मिले और आप को पांच वोट मिले। यहां भाजपा को 17 और इंद्रप्रस्थ पार्टी को एक वोट मिला है।

    वार्ड समिति चुनाव में भाजपा और आप के बीच शह-मात का खेल चल रहा है। ऐसे में अगर किसी वार्ड समिति में उलटफेर हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। वैसे तो 12 वार्ड समितियों में से सात वार्ड समितियों में भाजपा और पांच वार्ड समितियों में आप को स्पष्ट बहुमत है, लेकिन भाजपा आप से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाली इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के जरिए 10 जोन पर कब्जा जमाने की कोशिश में है, जिसके 16 पार्षद हैं।

    इतना ही नहीं, आप पार्षदों के इस्तीफे से खाली हुए स्थायी समिति के दो पदों में से भाजपा दक्षिणी जोन से निर्वाचित स्थायी समिति सदस्य के एक पद पर भी कब्जा करना चाहती है। दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दो अलग-अलग सभागारों में 12 वार्ड समितियों के लिए चुनाव होंगे।

    इसमें सबसे ज्यादा नजर तीन वार्ड समितियों पर है। इसमें पहला जोन दक्षिणी जोन, दूसरा पश्चिमी जोन और तीसरा रोहिणी जोन है। इस पर सबकी नजर इसलिए है, क्योंकि पश्चिमी और रोहिणी में भाजपा और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (इविप) ने अघोषित गठबंधन कर एक-दूसरे के समर्थन में प्रत्याशी उतारे हैं।

    दक्षिणी जोन में इविप पार्षदों की मदद से भाजपा न सिर्फ जोन के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद पर कब्जा करना चाहती है, बल्कि एक स्थायी समिति सदस्य को निर्वाचित कराकर स्थायी समिति में भी अपनी ताकत मजबूत करना चाहती है।

    इसलिए दक्षिणी जोन का चुनाव देखने लायक होगा। भाजपा और आप दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशियों को निर्वाचित कराने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। हालांकि जोन चुनाव में महत्व न मिलने से नाराज पार्षद शाहदरा दक्षिणी, पश्चिमी और रोहिणी के साथ नरेला जोन में भी कुछ भाजपा और कुछ आप पार्षद अपनी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ जाकर वोट कर सकते हैं।

    तीन जोन में निर्विरोध होगा चुनाव

    12 वार्ड कमेटियों में से तीन जोन में निर्विरोध चुनाव होना तय है। क्योंकि तीनों जोन में एक-एक उम्मीदवार है। इसमें केशवपुरम जोन में भाजपा उम्मीदवार विकेश सेठी का चेयरमैन बनना तय है, जबकि इसी जोन में डिप्टी चेयरमैन पद पर भी भाजपा जीतेगी। इसी तरह सिटी एसपी और करोल बाग जोन में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद पर आप उम्मीदवार जीतेंगे। जबकि सिटी एसपी जोन में स्थायी समिति के एक सदस्य का चुनाव भी आप जीतेगी।

    किस वार्ड कमेटी में किसके पास कितने पार्षद

     वार्ड कमेटी  भाजपा  आप  कांग्रेस  आइवीपी  कुल
     रोहिणी     9    10     2       2   23
     सिविल लाइंस    10     8      0       1   19
     नरेला    10     7     0       2   20
     पश्चिमी     8    13     0       4   25
     नजफगढ़    14     6     0       0   22
     मध्य    17     7     2       1   27
     दक्षिणी     6    10     1       3   23
     शाहदरा साउथ    17     6     1       1   25
     शाहदरा नार्थ    20    13     2       0   35

    नोट: जिन वार्ड समितियों में चुनाव होने हैं, उनमें नरेला और सिविल लाइंस वार्ड समितियों में चार-चार मनोनीत सदस्य हैं और सेंट्रल जोन में दो सदस्य मनोनीत हैं जो भाजपा के पास रहेंगे। इसके अलावा नरेला में एक, साउथ में तीन, नजफगढ़ में दो और शाहदरा साउथ में एक सीट खाली है।

    comedy show banner
    comedy show banner