Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Standing Committee: इस माह हो सकता है स्थायी समिति के खाली पद का चुनाव, 249 पार्षद वोटिंग में लेंगे हिस्सा

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 08:37 AM (IST)

    Standing Committee Election 2024 दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटियों के चुनाव के बाद अब स्थायी समिति के चुनाव कराए जा सकते हैं। संभावना जताई जा रही है क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Standing Committee Election: नगर निगम की वार्ड कमेटियों के बाद अब स्थायी समिति का होगा चुनाव। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटियों के चुनाव के बाद स्थायी समिति के गठन के लिए इस माह रिक्त पद पर चुनाव हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक महापौर जल्द ही इसकी मंजूरी दे सकती है। अगर, महापौर ने मंजूरी दी तो संभवत: अगले सप्ताह रिक्त पद के लिए नामांकन हो जाएगा।\

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगली बैठक में हो सकता है चुनाव

    साथ ही अगामी सदन की बैठक जो 26 या 27 सितंबर को हो सकती है, उसमें यह चुनाव कराया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि निगम की स्थायी समिति में 18 सदस्य होते हैं। 12 सदस्यों का चुनाव 12 वार्ड कमेटियों से होता है, जबकि छह सदस्यों का चुनाव सदन में होता है।

    2023 में भाजपा और आप के तीन-तीन सदस्य जीते थे चुनाव

    फरवरी 2023 में सदन के छह सदस्यों का चुनाव हुआ था, लेकिन इसमें भाजपा के तीन तो आप के तीन सदस्य चुनाव जीते थे। भाजपा से स्थायी समिति की सदस्य कमलजीत सहरावत सांसद का चुनाव जीती तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    इस चुनाव में 249 पार्षद कर पाएंगे मतदान

    ऐसे में बिना रिक्त पद को भरे स्थायी समिति का गठन नहीं हो सकता। सदन में होने वाले इस चुनाव में 249 पार्षद मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। इसके बाद अगले माह स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: नगर निगम की वार्ड कमेटियों की बैठकें शुरू, दिल्लीवासियों की समस्याओं का होगा समाधान