Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौतमबुद्ध नगरः बिसाहड़ा गांव में रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे सीएम योगी

    By Edited By:
    Updated: Sat, 30 Mar 2019 03:30 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसाहड़ा गांव के राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज में रैली को संबोधित करेंगे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    गौतमबुद्ध नगरः बिसाहड़ा गांव में रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे सीएम योगी

    नोएडा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसाहड़ा गांव के राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज में रैली को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारी को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ता गांव में तैयारी करने में जुट गए हैं। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी भी बिसाहड़ा में सीएम की रैली स्थल की तैयारी का जायजा ले रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 11 बजे बिसाहड़ा गांव पहुंचेंगे। रैली स्थल पर करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बसों व वाहनों की पार्किग की व्यवस्था बिसाहड़ा गेट के पास की गई है, जहां 200 बसें पार्किंग हो सकेंगी।

    बिसाहड़ा कांड के बाद पिछले चार वर्ष के दौरान बिसाहड़ा गांव सातवीं बार चर्चा में आया है। पहली बार 28 सितंबर 2015 को गो हत्या के शक में भीड़ द्वारा बिसाहड़ा गांव के इकलाख की पीट-पीट की हत्या कर दी गई थी, उस समय बिसाहड़ा गांव देश विदेश की मीडिया में चर्चित हुआ था। दूसरी बार लुक्सर जेल में जेलर द्वारा पीटने से बिसाहड़ा कांड के आरोपित रोबिन की मौत होने के बाद चर्चा में आया था।

    तीसरी बार 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री राजनाथ की रैली, चौथी बार इकलाख के परिवार पर गोहत्या का मामला दर्ज होने, पांचवी बार सभी आरोपित युवकों की जमानत होने के बाद, छठी बार स्याना में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या व रविवार को सीएम आदित्य नाथ योगी की चुनावी रैली को लेकर बिसाहड़ा गांव चर्चा में है।

    मुख्यमंत्री का बिसाहड़ा से विशेष लगाव
    इकलाख हत्याकांड के बाद आरोपित युवकों के परिजन मदद के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करते रहे। वहीं गो रक्षा हिंदू दल के वेद नागर ने भी आरोपित युवकों के परिजन की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई थी, जब वह गोरखपुर के सांसद थे। वहीं बिसाहड़ा गांव का संग्राम सिंह इंटर कालेज में तीसरी बार वीआइपी गतिविधि आयोजित हो रही है।
    मुख्यमंत्री की रविवार को होने वाली रैली का असर गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अमरोहा समेत चार लोकसभा सीटों पर पड़ेगा। चारों सीटों पर राजपूत मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण यह रैली सभी राजपूतों को एकजुट करने में सहायक साबित होगी।