विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, AAP बोली- PM मोदी की डिग्री छिपाने के लिए भटका रहे ध्यान

By Agency Edited By: Kapil Kumar
Published: Tue, 26 Aug 2025 09:02 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2025 11:00 AM (IST)

Saurabh Bhardwaj ED Raid प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में की गई है। ईडी की टीम वर्तमान में सौरभ भारद्वाज के घर पर जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी।
आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी।

आईएएनएस, नई दिल्ली। Saurabh Bhardwaj ED Raid प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है। बताया गया कि एक अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है।

दिल्ली में अस्पतालों के निर्माण में कड़ोरों का घोटाला करने के मामले ने ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में 13 जगहों पर छापेमारी की। जिन जगहों पर छापेमारी की उनमें आप के नेता सौरभ भारद्वाज के आवास, परियोजनाओं में शामिल ठेकेदार, बिचौलिए और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। 

इन्होंने टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर घोटाला किया था। इनके आवासीय परिसर और कार्यालयों में छापेमारी की गई। सरकारी पैसों के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्यों का पता लगाने के लिए यह कारवाई की गई।

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 26 जून को एलजी के निर्देश पर अस्पतालों के निर्माण में घोटाले को लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों, निजी ठेकेदारों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी का पहला बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी की डिग्री से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ के यहां रेड हुई। उन्होंने कहा कि जिस समय का ये केस है, तब सौरभ भारद्वाज मंत्री ही नहीं थे। ये पूरा केस ही झूठा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सतेंद्र जैन के केस से साफ है कि आप नेताओं पर झूठे केस हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।