Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी की कैबिनेट में दिल्ली के इस सांसद को मिली जगह, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

    By Geetarjun Edited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 09 Jun 2024 09:47 PM (IST)

    राष्ट्रपति भवन परिसर में प्रधानमंत्री पद की नरेंद्र मोदी ने आज शपथ ली। वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। कैबिनेट मंत्री पद के लिए शपथ ले रहे हैं। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा को भी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। हर्ष मल्होत्रा पहली बार सांसद बने हैं। वह पूर्वी दिल्ली एमसीडी के मेयर भी रह चुके हैं।

    Hero Image
    पीएम मोदी की कैबिनेट में दिल्ली के इस सांसद को मिली जगह, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन परिसर में प्रधानमंत्री पद की नरेंद्र मोदी ने आज शपथ ली। वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। कैबिनेट मंत्री पद के लिए शपथ ले रहे हैं। दिल्ली के पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा को भी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर्ष मल्होत्रा पहली बार सांसद बने हैं। इन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को हराया था। वह पूर्वी दिल्ली एमसीडी के मेयर भी रह चुके हैं।

    हर्ष मल्होत्रा को मंत्री बनाना कार्यकर्ताओं का सम्मान हैः सचदेवा

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हर्ष मल्होत्रा को नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाने का स्वागत किया है। कहा, हर्ष मल्होत्रा मेरे लंबे समय के सहयोगी रहे हैं। लगभग 30 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया है।

    पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय काम किया। उस समय उन्होंने कई विकास परियोजनाओं को शुरू किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किया जाना दिल्ली के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इससे केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में किए जाने वाले विकास कार्यों में तेजी आएगी।