Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: महिला को रास्ते में छेड़ता था आरोपी, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 11:13 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में एक महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके पति को पीटा। महिला को बचाने आए भाई और बहन को भी आरोपी ने मारा। महिला ने जाफराबाद थाने में छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी आरिफ की तलाश कर रही है। महिला असम की रहने वाली है और मौजपुर में किराए पर रहती है।

    Hero Image
    महिला को रास्ते में छेड़ता था, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद थाना क्षेत्र इलाके में महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ करने वाले ने महिला व उसके पति को जमकर पीट दिया। इतना ही नहीं जब महिला को बचाने के लिए उसका भाई और बहन आए तो उन्हें भी पीटा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मारपीट के बाद आरोपित मौके से भाग गया। 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर जाफराबाद थाना पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    मूलरूप से असम की रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ मौजपुर में किराये पर रहती है। इसका पति एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि उसके घर के पास ही आरिफ नाम का शख्स पानी का प्लांट चलाता है। वह जब भी किसी काम से घर से बाहर जाती है तो वह उसका पीछा कर उससे छेड़छाड़ करता है।

    जबरन उसे अपना नंबर देने की कोशिश करता है। परेशान होकर उसने सारी बात अपने पति को बताई। शनिवार शाम को दंपती विरोध करने के लिए आरोपित के पास पहुंचे तो वह गुस्सा हो गया और उन दोनों को पीट दिया। शोर होने पर महिला का भाई व बहन भी वहां पर पहुंचे। आरोप है आरोपित ने उन दोनों की भी पिटाई कर दी।

    comedy show banner
    comedy show banner