विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5वीं पास चला रहा था सेक्सटार्शन गिरोह, नूंह के ठगों से सीख खुद ही बना सरगना; मोबाइल देख पुलिस के उड़े होश

Published: Fri, 18 Jul 2025 08:27 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली में साइबर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सरगना अरमान खान को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पांचवी पास चला रहा था सेक्सटार्शन गिरोह, सरगना गिरफ्तार। फोटो- दिल्ली पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से
पांचवी पास चला रहा था सेक्सटार्शन गिरोह, सरगना गिरफ्तार। फोटो- दिल्ली पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से

HighLights

  1. दिल्ली में सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश
  2. सरगना अरमान खान गिरफ्तार, वीडियो बरामद
  3. पीड़ित से 35 हजार रुपये की वसूली

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राजस्थान के डीग जिल का रहने वाला पांचवी पास युवक सेक्सटार्शन के मामले में फंसाकर देशभर के लोगों से जबरन वसूली कर रहा था।

शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना अरमान खान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस का दावा है सरगना के पास से बरामद मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। उन वीडियो के जरिये ही यह लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

कुछ दिनों पहले पुलिस ने इसके तीन सहयोगी असद खान, श्याम सिंह और मंगल सिंह को गिरफ्तार किया था। असद ने बीटेक किया हुआ है।

अंकित कुमार ने दी थी शिकाय

जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि खेड़ा निवासी अंकित कुमार ने साइबर थाने में सेक्सटार्शन की शिकायत दी थी।

पीड़ित ने बताया कि वह अज्ञात नंबर से उन्हें वाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉल उठाते ही एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दी। अचानक से फोन कट गया और दूसरे अज्ञात नंबर से फोन आया।

कॉल करने वाले ने कहा उसके पास पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो है, उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर 35 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

बैंक खातों की पड़ताल से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में एसआई श्वेता शर्मा, हेड कांस्टेबल जावेद की टीम बनाई।

पुलिस ने उन बैंक खातों की पड़ताल की जिसमें रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने दिल्ली से श्याम सिंह व मंगल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने बताया गिरोह का सरगना डीग जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस काे बताया कि वह पांचवीं पास है। वह नूंह के ठगों के संपर्क में आया और फिर खुद ही इस सेक्सटार्शन का धंधा करने लगा।