Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: द्वारका की सड़कों पर गूंजा नारी शक्ति का संदेश, दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन ने किया भव्य बाइक-स्कूटी रैली का आयोजन

    दिल्ली में दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन ने द्वारका में बाइक-स्कूटी रैली का आयोजन किया जिसका नेतृत्व संध्या सिंह ने किया। इस रैली में महिलाओं ने नारी शक्ति फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह रैली फिट इंडिया मूवमेंट और एक पेड़ मां के नाम को समर्पित थी। जागरण कनेक्ट ने डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग किया।

    By Digital Desk Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 27 Aug 2025 12:00 PM (IST)
    Hero Image
    बाइक-स्कूटी रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा देते हुए, दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन द्वारा द्वारका में एक भव्य बाइक-स्कूटी रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

    वरिष्ठ समाजसेविका और फाउंडेशन की संस्थापक संध्या सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर नारी शक्ति, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का जोरदार संदेश दिया।

    यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को समर्पित थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका को भी प्रोत्साहित करना था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, इस महत्वपूर्ण संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने में जागरण न्यू मीडिया के कम्युनिटी प्लेटफॉर्म, जागरण कनेक्ट, ने डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान किया।

    इस कार्यक्रम को समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों का समर्थन मिला। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना (RSS) के संगठन सचिव डॉ. बलमुकुंद पांडे ने कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक संदीप सहरावत, नजफगढ़ जिला अध्यक्ष राज शर्मा, सेवा भारती से धर्म देव चौधरी और नमो संघ से मनु सिंह तोमर उपस्थित रहे।

    वहीं, सभी सम्मानित अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं के इस अभूतपूर्व उत्साह की सराहना की और इस आयोजन को समाज में एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों की नई टेंशन, अब इस रोड पर देना पड़ रहा टोल; 12 गांव के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    फाउंडेशन की संस्थापक, संध्या सिंह ने इस अवसर पर कहा, "हमारा उद्देश्य महिलाओं को यह महसूस कराना है कि वे स्वतंत्र, शक्तिशाली और सक्षम हैं। यह रैली सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि इस विश्वास का उत्सव है कि एक स्वस्थ और सशक्त महिला ही एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकती है।"

    रैली में शामिल महिलाओं का जोश और अनुशासन देखते ही बन रहा था। दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन का यह सफल आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसने समाज को एक नई प्रेरणा दी है।