Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DUSU Chunav 2025: EVM को लेकर मचा बवाल, NSUI की उम्मीदवार जोसलीन बोलीं- नीली स्याही से...

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 09:30 AM (IST)

    DUSU Chunav 2025 Result दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में किरोड़ीमल कॉलेज और हंसराज कॉलेज में ईवीएम पर नीली स्याही लगने से एनएसयूआई ने हंगामा किया। एनएसयूआई ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए वोट चोरी की आशंका जताई। विरोध के बाद कॉलेजों ने ईवीएम बदली और स्याही को हटाया। डूसू चुनाव आयोग ने इसे छात्र की लापरवाही बताया।

    Hero Image
    डूसू चुनाव में ईवीएम को लेकर मचा बवाल। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। DUSU Chunav 2025 Result डूसू चुनाव में दो कॉलेजों में ईवीएम पर नीली स्याही लगी होने से हंगामा मच गया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए। उन्होंने वोट चोरी तक की बात कह डाली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, विरोध के बाद कॉलेजों ने ईवीएम बदल लीं या स्याही को हटा दिया गया। डूसू चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि यह छात्र की लापरवाही से हुआ है। 

    बताया गया कि गुरुवार सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू होने पर किरोड़ीमल कॉलेज व हंसराज कॉलेज में कुछ बूथ पर रखी गईं ईवीएम में एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी आर्यन मान के नाम के आगे नीली स्याही लगी हुई थी।

    यह भी पढ़ें- DUSU Chunav Result 2025 Live: डूसू चुनाव की काउंटिंग जारी, ABVP-NSUI या AAP; कौन मारेगा बाजी?

    वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही एनएसयूआई अध्यक्ष पद प्रत्याशी जोसलीन चौधरी हंसराज कॉलेज पहुंच गईं। उन्होंने इसका विरोध जताया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।