Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: सराय काले खां के पास बन रहे बॉटलनेक के चलते लग रहा जाम, आधा KM चलने के लिए लगता है आधे घंटे का समय

    By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 09:25 PM (IST)

    आश्रम फ्लाईओवर और आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के शूरू हो जाने के बाद लोग जाम से कुछ राहत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन रिंग रोड पर सराय काले खां के पास बन रह ...और पढ़ें

    Hero Image
    जाम की समस्या से जूझ रहे लोग

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आश्रम फ्लाईओवर और आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के शूरू हो जाने के बाद लोग जाम से कुछ राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन रिंग रोड पर सराय काले खां के पास बन रहे बाटलनेक के चलते लोगों को अभी भी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आश्रम फ्लाईओवर से रिंग रोड पर उतरते ही जाम लगना शुरू हो जाता है, जिसके चलते सराय काले खां तक करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। यहां बाटलनेक बनने का प्रमुख कारण सराय काले खां पर चल रहा निर्माण कार्य है। वहीं, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले कैरिजवे के बंद होने से नेहरू प्लेस लेकर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा रहा है।

    खानपुर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर और मूलचंद फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर आने वाले मार्ग पर भी जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। विशेषकर ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क इलाके में रहने वाले लोगों की जाम की वजह से काफी समस्या हो रही है।

    गौरतलब है कि नोएडा और फरीदाबाद की ओर से बारापुला व सराय काले खां की ओर जाने वाले लोग जब बारापूला फ्लाईओवर के प्रवेश मार्ग के पास पहुंचते हैं तो यहां आश्रम फ्लाईओवर से उतरने वाला ट्रैफिक भी मर्ज होता है। इसके चलते यहां से लेकर सराय काले खां फ्लाईओवर तक लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ता है। वहीं, डिफेंस कालोनी की ओर से आने वाला यातायात भी आगे का कारण बनता है।

    बता दें कि आश्रम से आकर बारापुला पर चढ़ने से पहले और सराय काले खां फ्लाईओवर से पहले वाहन चालकों को दिशानिर्देश देने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लोगों को जाम से कम ही राहत ही मिल पाती है। यातायात पुलिस अधिकरियों का कहना है कि सराय काले खां के सामने आरआरटीएस का काम के चलने के कारण यहां मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे सराय काले खां से पहले जाम लगता है और बाटलनेक की समस्या सामने आती है। यह काम पूरा होने के बाद जाम काफी कम हो जाएगा और इस समस्या से निजात मिल सकेगी।