Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Traffic Advisory: दिल्ली में कांग्रेस की 'हल्ला बोल रैली' आज, कई रूट बंद, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 08:06 AM (IST)

    Delhi Traffic News अगर आज आप दिल्ली में घर से निकलने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल आज दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। इस संबंध में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

    Hero Image
    Traffic Advisory: दिल्ली में कांग्रेस की 'हल्ला बोल रैली' आज, कई रूट बंद (File Photo)

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी रविवार को कांग्रेस की रैली होनी है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। सुबह 11 बजे से होने वाली रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला मैदान के आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कांग्रेस की रैली के चलते कुछ सड़कें बंद रहने की जानकारी दी है। साथ ही पुलिस ने यात्रियों से इन मार्गों में जाने से बचने की सलाह दी, जो रैली के चलते बंद रहेंगे। 

    • इन रास्तों से जाने से बचें

    • रणजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक
    • विवेकानंद मार्ग (दोनों तरफ)
    • जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक)
    • कमला मार्केट के आसपास गुरु नानक चौक
    • चमन लाल मार्ग
    • अजमेरी गेट से आसफ अली रोड
    • कमला मार्केट की तरफ डीडीयू-मिंटो रोड रेड लाइट प्वाइंट भी बंद रहेगा।

    महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ विरोध करेगी कांग्रेस

    इससे पहले शनिवार को केसी वेणुगोपाल, जय राम नरेश, अजय माकन, शक्ति सिंह गोहिल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित अन्य कांग्रेस नेता रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रविवार को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली रैली में पूरे देश से कार्यकर्ता और अन्य लोग पहुंचकर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे।

    रामलीला मैदान में संबोधित करेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ भूपेष बघेल और अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। माकन ने कहा कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्र को कांग्रेस नेताओं की होर्डिंग व बैनर से सजाया गया है।

    शनिवार शाम से दिल्ली पहुंचने लगे कांग्रेस कार्यकर्ता

    रैली स्थल पर बड़ा मंच तैयार किया गया है। लोगों को नेताओं के भाषण सुनने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। आसपास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। अनिल चौधरी ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। कई राज्यों से कार्यकर्ता शनिवार शाम से ही दिल्ली पहुंचने लगे हैं। उनकी मदद के लिए दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर तैनात किया गया है।