Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: आश्रम फ्लाईओवर के बाद अब चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी होगा बंद, वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 11:21 AM (IST)

    Delhi Traffic News चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए फरवरी की शुरुआत में बंद किया जा सकता है l आश्रम फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते पहले ही लोग ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    चिराग दिल्ली फ्लाईओवर बंद होने से लग सकता है जाम

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आउटर रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को अगले माह के पहले सप्ताह में मरम्मत के लिए बंद किया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि अत्यधिक उपयोग के चलते समय के साथ एक फ्लाईओवर के जोड़ों के बीच में लगे वाल्व आदि समय के साथ कमजोर हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हें बदलने और अन्य मरम्मत कार्यों के लिए चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक अथवा दोनों लेनों को बंद किया जा सकता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। इससे चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से होकर जाने वाले यात्रियों को समस्या हो सकती है।

    यात्रियों की आवाजाही होगी प्रभावित

    सूत्रों के अनुसार, पहले फ्लाईओवर 26 जनवरी से बंद होना था, लेकिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इसे फरवरी की शुरुआत तक टाल दिया गया है। गौरतलब है कि निर्माण कार्य के कारण आश्रम फ्लाईओवर को 45 दिन के लिए बंद किए जाने से पूरी दक्षिणी दिल्ली में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

    वहीं, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के बंद होने से यात्रियों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित होगी। पूरी दक्षिणी दिल्ली में जाम की समस्या पहले से भी भयंकर रूप ले सकती है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर बंद होने से मोदी मिल से आइआइटी व महरौली की ओर जाने वाला सारा यातायात फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाएगा। इससे परेशानी बढ़ेगी।