विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DSGMC के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 5% तक बढ़ा DA; पढ़ें पूरा अपडेट

Published: Sat, 02 Aug 2025 09:32 AM (IST)

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया। अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि हर कर्मचारी ...और पढ़ें

डीएसजीएमसी कर्मियों का डीए पांच प्रतिशत बढ़ा। फाइल फोटो
डीएसजीएमसी कर्मियों का डीए पांच प्रतिशत बढ़ा। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता |
  2. कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा होगी कालका |
  3. कल्याण और आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के कर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) प्रतिशत बढ़ाया गया है। डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा, प्रत्येक कर्मी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

डीएसजीएमसी कर्मियों के कल्याण, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्टाफ को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कर्मचारियों को उनके अधिकार समय-समय पर और पूरे सम्मान के साथ मिलते रहेंगे।

डीएसजीएमसी धर्म प्रचार, सामाजिक भलाई और संपूर्ण मानवता की सेवा के लिए हमेशा अग्रसर रहती है।

इन सेवाओं की सफलता में कमेटी के प्रबंधकों के साथ-साथ प्रत्येक कर्मी का योगदान है। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी से डीएसजीएमसी की प्रतिष्ठा भारत के साथ ही विदेश में भी बढ़ी है।