Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pinky Choudhary: जानिये- कौन है पिंकी चौधरी, जिसका जंतर मंतर पर बवाल से है गहरा नाता !

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Wed, 11 Aug 2021 06:13 AM (IST)

    Pinky Choudhary News जंतर-मंतर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ हुई नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस को पिंकी चौधरी की भी तलाश है। आइये जानते हैं कौन है ...और पढ़ें

    Hero Image
    Pinky Choudhary: जानिये- कौन है पिंकी चौधरी, जिसका जंतर मंतर पर बवाल से है गहरा नाता !

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार शाम को भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी बवाल जारी है। पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय समेत अब तक 6 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, जंतर-मंतर पर आपत्तिनजक नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस को पिंकी चौधरी की भी तलाश है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस सोमवार शाम से ही पिंकी चौधरी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। आइये जानते हैं कौन है पिंकी चौधरी और क्या है जंतर मंतर पर भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक नारे से नाता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से सटे गाजियाबाद का रहने वाला है पिंकी चौधरी

    रविवार शाम को जंतर मंतर पर भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनकर नारों को लेकर पिंकी चौधरी का नाम सामने आरोप है। कहा जा रहा है कि जब आपत्तिजनक और विवादास्पद नारे लगाए जा रहे थे तो वह भी भीड़ का हिस्सा था। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के रहने वाले पिंकी चौधरी का असली भूपेंद्र शर्मा है, लेकिन राजनीतिक की दुनिया में उसे भूपेंद्र शर्मा उर्फ पिंकी चौधरी या पिंकी भैया के नाम से जाना जाता है।

    अरविंद केजरीवाल पर हमले में भी आरोपित

    गाजियाबाद का रहने वाले पिंकी चौधरी लगातार विवादों में रहा है। वह अक्सर इस तरह की हरकत करता है, जिससे वह चर्चा में आ जाता है। बता दें कि पिंकी चौधरी एक बार दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की थी। इसमें पिंकी चौधरी का नाम सामने आया था, लेकिन कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई। 

    जेएनयू बवाल में भी आया था नाम

    पिछले साल दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा हुई थी। छात्रों ने पिटाई का आरोप लगाया था। इस हिंसा की जिम्‍मेदारी भी पिंकी चौधरी ने ली।

    जनवरी 2014 में इस संगठन पर आम आदमी पार्टी के कौशाम्‍बी (गाजियाबाद, यूपी) दफ्तर पर हमले का आरोप लगा। उस मामले में पुलिस ने चौधरी और अन्‍य को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह मामला अदालत में है।

    हिंदू रक्षा दल से भी जुड़ा है पिंकी

    बता दें कि पिंकी चौधरी हिंदू रक्षा दल नाम के एक संगठन से जुड़ा है। बताया गया है कि पिंकी चौधरी ने खुद वर्ष 2013 में यह संगठन बनाया था। हैरानी की बात है कि इस संगठन में 1 लाख पंजीकृत सदस्‍य थे। इनमें अधिकतर सदस्‍य दिल्‍ली-एनसीआर से हैं।

    पुलिस ने बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार क‍िया है। एक अधिकारी के अनुसार, चौधरी इस मामले के प्रमुख संदिग्‍धों में से एक है। पुलिस कमिश्‍नर राकेश अस्‍थाना ने इलाके के डीसीपी और जॉइंट कमिश्‍नर को मामला सौंपा है। कई लोगों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जंतर मंतर का विडियो पुलिस के पास पहुंचने के बाद आईपीसी 153(ए) यानी (अलग-अलग समुदायों में दुश्मनी पैदा करना) और 188 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।

    लाइव टीवी पर दी धमकी

    पिंकी चौधरी मंगलवार को एक न्‍यूज चैनल पर लाइव थे। पिंकी चौधरी ने कहा- 'हम कहां छिप रहे हैं? रात को दो बजे 50 पुलिसवाले हमारे घर क्‍यों जा रहे हैं? हमने ऐसा क्‍या गुनाह कर दिया है?" चौधरी ने दावा किया कि उन्‍होंने भड़काऊ नारे नहीं लगाए थे। जब उनसे सवाल किए गए तो उनके तेवर तीखे हो गए। उन्‍होंने कह दिया, "दूसरे लोग नहीं मानेंगे तो हम मनवाने का काम करते हैं।'

    यहां पर बता दें कि मंगलवार सुबह 3 बजे के आसपास भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय कनॉट प्लेस थाने पहुंचे, जिसके बाद से उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद दोपहर होते अश्वनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। विनोद क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक और विनोद शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।

    Delhi Govt Job 2021: दिल्ली में गवर्नमेंट जॉब पाने का मौका, यहां जानिये- वैकेंसी और सैलरी समेत अन्य जानकारियां

    Lockdown In Delhi 2021 ! दिल्ली में कब बढ़ेगी सख्ती? कब लागू होगा संपूर्ण लॉकडाउन? डीडीएमए ने जारी किया प्लान

    Weekend Lockdown 2021 News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने की कितनी उम्मीद? पढ़िये- पूरी स्टोरी

    NOIDA Metro News: पढ़िये- ऐसा क्या हुआ जो नोएडा पुलिस ने घेर लिया मेट्रो स्टेशन