Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कांगेस ने चुनाव आयोग की धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश', देवेंद्र यादव बोले- संविधान बचाने के लिए लड़ रही पार्टी

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 07:31 AM (IST)

    कांग्रेस ने बुराड़ी में वोटर अधिकार यात्रा निकाली। देवेंद्र यादव ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग कठपुतली बन कर काम कर रहा है। राहुल गांधी ने पहले भी चुनाव आयोग की अनियमितताओं का पर्दाफाश किया था। राहुल गांधी बिहार में 1300 किलोमीटर लंबी वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं।

    Hero Image
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकालते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। कांग्रेस ने बुराड़ी में वोटर अधिकार यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है और भाजपा और आरएसएस संविधान को मिटाने का प्रयास कर रही है। वोट चोरी करके सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा लोगों का जनादेश चोरी कर रही है, जिसमें चुनाव आयोग भाजपा के अनैतिक एजेंडे पर कठपुतली बनकर काम कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की एक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग की धोखाधड़ी और वोट चोरी का पर्दाफाश करके भाजपा की सत्ता प्राप्ति के षडयंत्र को सार्वजनिक किया है।

    रविवार को करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुराड़ी के सौ फुटा रोड से वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में पूर्व विधायक हसन अहमद, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज आर्ब्जवर रमेश सब्बरवाल, डॉ. प.के मिश्रा, मनोज यादव, लक्ष्मण रावत, दीपक वशिष्ठ, पूर्व पार्षद ईश्वर बागड़ी, मंगेश त्यागी समेत ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारिणी के सदस्य, मंडल और सेक्टर अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता-पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने किया।

    इस अवसर पर देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र और देश के नागरिक के पहले संवैधानिक हक को बचाने की जो लड़ाई शुरू की है, इसी क्रम में आज से राहुल गांधी बिहार में 1300 किलोमीटर लंबी वोटर अधिकार यात्रा आरंभ कर रहे। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर उठाए गए बिंदुओं का जवाब देने के बजाय चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया।