Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरे की मार, विजिबिलिटी जीरो; 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें और 100 फ्लाइट लेट

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 09:47 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गई। इससे सड़को ...और पढ़ें

    Hero Image
    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में घने कोहरे से दृश्यता काफी कम हो गई। फोटो सौ.- जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की चादर देखने को मिली। दिल्ली एयरपोर्ट ही नहीं, आबादी वाली कॉलोनियों में भी इसका व्यापक असर नजर आया।

    गणेश नगर के पास फ्लाइओवर पर छाया कोहरा।  फोटो- जागरण

    आलम यह रहा कि सुबह 9 बजे आईजीआई व सफदरजंग दोनों जगह दृश्यता का स्तर शून्य रह गया। घने कोहरे के चलते दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें और करीब 100 उड़ानें ही ऐसी है जिसमें 40 मिनट या इससे अधिक की देरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटपड़गंज रोड पर निर्माण विहार के पास छाया कोहरा। फोटो- जागरण

    कोहरे के चलते रेल, सड़क और हवाई यातायात भी बड़े स्तर पर हुआ प्रभावित हुआ। जनजीवन पर भी इसका प्रभाव दिखा।

    आज का न्यूनतम तापमान दर्ज 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 17 से 18 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात को हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। 

    उधर कोहरे से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 356 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। ऐसे में ग्रेप तीन भी फिर से लगने के आसार बन गए हैं। विजिबिलिटी बेहद कम होने से सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आई। 

    वहीं, लंबी दूरी से दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

    दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी घना कोहरा छाया हुआ है। इससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई है।

    सड़कों पर दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है। 

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    कोहरे के दौरान बरतें ये सावधानी

    • कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाएं।
    • हेडलाइट्स को कम बीम पर रखें, ताकि दृश्यता में सुधार हो।
    • वाहन में फाग लाइट का उपयोग करें, मोड़ पर सावधानी से चलें और गति कम करें।
    • अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में रुकने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
    • वाहन की नियमित जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सुरक्षा उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं।
    • वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर भी लगवाएं, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आपके वाहन की जानकारी मिले।

    रेवाड़ी फिर छाया घना कोहरा

    रेवाड़ी में बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। चार पांच दिनों की तुलना में बुधवार को कोहरा ज्यादा घना है। दस से 15 मीटर की दूरी भी दिखाई नहीं दे रही है। सुबह से वातावरण में घना कोहरा के साथ नमी भी बनी हुई है। सुबह से कोहरा छाने के कारण दृश्यता बेहद कम है।

    मंगलवार को दोपहर बाद अच्छी धूप निकली थी जिससे कंपकपी से कुछ राहत मिली थी। बुधवार को कोहरा छाने से जल्दी धूप निकलने की संभावना कम है। हवा भी नहीं चल रही है।

    आसमान में छाए हुए हैं बादल। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन सुबह कोहरा छाए रहने की जताई है संभावना। कोहरे का असर रेलगाड़ियों पर भी पड़ रहा है। लंबी दूरी की गाड़ियां निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।

    ये भी पढ़ें-

    Weather Update Today: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में घना कोहरा, मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; पढ़ें वेदर अपडेट

    घने कोहरे के बीच गुजरती नमो भारत ट्रेन। 

    ठिठुरन से परेशान हो रहे लोग

    सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह और शाम में ठिठुरन बरकरार रही। दोपहर के समय धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ।

    वहीं, गाजियाबाद में मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    अलाव तापते नजर आए लोग

    मंगलवार सुबह भी तड़के हल्का कोहरा रहा। सुबह के समय लोगों को कंपकपी छूटती रही। आठ बजे कोहरा छंट गया। इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिन भर धूप निकली रही। लोग बालकनी, छत और पार्क में बैठकर धूप लेते नजर आए। शाम में सूर्यदेव छिप गए। इस दौरान फिर से सर्दी बढ़ गई। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए।

    सर्दी में लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। मंगलवार को हवा की गति धीमी हो गई। मंगलवार को हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। जबकि सोमवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली थी। बुधवार को धूप निकलेगी।

    हवा की धीमी चाल से ग्रेनो की हवा हुई खराब

    दिल्ली-एनसीआर में वर्षा ने प्रदूषण से एक-दो दिन राहत दी, लेकिन मंगलवार को फिर से ग्रेटर नोएडा की वायु गुणवत्ता खराब हो गई। यहां एक्यूआई आरेंज जोन में 252 पहुंच गया। नोएडा में भी प्रदूषण 191 रिकार्ड किया गया। चिंता की बात है कि ग्रेनो के नालेज पार्क स्टेशन नंबर-3 पर प्रदूषण सर्वाधिक 302 हो गया। दिनभर अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद फिर मौसम में ठंडक बढ़ेगी। तड़के में कोहरे की वजह से सड़क पर दौड़ रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि, आठ बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन हवा की गति धीमी होने पर ग्रेनो में प्रदूषण स्तर 174 से बढ़कर खराब स्तर पर 252 हो गया।

    प्रदूषण से अस्थमा, गर्भवती महिलाएं और टीबी मरीज रहे सावधान 

    वहीं, नोएडा के प्रदूषण में थोड़ी राहत बनी हुई है। यहां एक्यूआई 191 मापा गया जबकि चारों स्टेशन में सबसे ज्यादा प्रदूषण सेक्टर-62 स्टेशन पर 263 रिकॉर्ड किया गया। बाकी तीन स्टेशन पर प्रदूषण की स्थिति औसत श्रेणी में 165 से कम रही।

    प्रदूषण कम रहने वाले धूप में बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग पार्क समेत सार्वजनिक जगहों पर घूमते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। फिजिशियन डॉ. अनुराग का कहना है कि प्रदूषण से अस्थमा, गर्भवती महिलाएं और टीबी, हार्ट के मरीजों को खासतौर पर बचाव करने की जरूरत है।