Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Dengue Cases: दिल्ली में बढ़ा डेंगू का आतंक, मरीज 4000 पार; चिकगुनिया ने भी डराया, बरतें ये सावधानियां

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 08:32 AM (IST)

    Delhi Dengue Cases राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते सप्ताह में ही 480 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं कुल मरीजों का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच गया है। ऐसे में जरूरी है कि हम डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें। आइए जानते हैं डेंगू से बचने के घरेलू उपाय क्या है।

    Hero Image
    दिल्ली में कम नहीं हो रहे मच्छरजनित बीमारियों के मरीज। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Dengue Cases राजधानी दिल्ली में हर सप्ताह पांच सौ के करीब मरीजों की पुष्टि हो रही है। बीते सप्ताह भी डेंगू के 480 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार हो गया है। मलेरिया के भी बीते सप्ताह 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई और चिकनगुनिया के 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 709 हो गई है तो वहीं चिकनगुनिया के कुल मरीजों की संख्या 151 हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ सकता है खतरा

    अगर, यही स्थिति रही तो नंवबर में भी लोगों को मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ सकता है।क्योंकि तापमान में गिरावट के बाद अक्सर मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में गिरावट होती है। अकेले अक्टूबर माह में चार साल की तुलना में डेंगू के सर्वाधिक 2431 मरीजों सामने आए हैं।

    वर्ष 2023 में 2003 मरीज सामने आए थे और 2022 में 1238, 2021 में 1196 और 2021 में 341 मरीजों की ही पुष्टि हुई थी। दैनिक जागरण को मिली सूत्रों से आधारित रिपोर्ट में बीते एक सप्ताह में डेंगू के पुष्ट हुए 480 मरीजों में एमसीडी इलाके के 467 मरीज हैं जबकि एक मरीज एनडीएमसी इलाके का है तो वहीं 12 मरीज दिल्ली कैंट इलाके से हैं।

    चिकनगुनिया के 24 तो मलेरिया के 23 मरीज एमसीडी इलाके से ही है। निगम के अनुसार उसने इस वर्ष 2120717 बार मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए घरों में मच्छररोधी दवा और फॉगिंग का कार्य किया है। जबकि 33576170 बार घरों में जाकर मच्छरों की उत्पत्ति की जांच की है।

    153451 लोगों को कानूनी नोटिस भेजे जा चुके हैं और 52250 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।11812 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा चुकी है।

    बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

    15 डिग्री से कम तापमान होने पर मच्छरों की उत्पत्ति हो जाती है मुश्किल

    डेंगू की उत्पत्ति के लिए तापमान का बहुत अहम योगदान है। डेंगू का मच्छर 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के तापमान में उत्पन्न होता है। अभी जो तापमान 25 से 30 के बीच में चल रहा है वह सबसे अनुकुल है। इस स्थिति में मच्छरों की उत्पत्ति ज्यादा होती है।

    इसलिए महामारीविद डॉ. पीके शर्मा लोगों से ज्यादा सतर्क रहने की अपील करते हैं। उनका कहना है कि अभी भी फुल बाजू के कपड़ों के साथ ही घर व आस-पास साफ-सफाई रखें। नहीं तो लोग इन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।