Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Dengue: सावधान! राजधानी में बेकाबू हुआ डेंगू, एक हफ्ते में आए 400 से ज्यादा नए मामले

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 02:02 PM (IST)

    Delhi Dengue Case Update दिल्ली में डेंगू के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 22 से 28 सितंबर के बीच 400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी इजाफा हुआ है। इस साल अब तक डेंगू से संबंधित एक मौत की सूचना मिली है। राजधानी के लोगों को इस समय संभलकर रहने की जरूरत है।

    Hero Image
    Delhi Dengue: दिल्ली में डेंगू का कहर एक हफ्ते में 400 से ज्यादा नए मामले। फाइल फोटो

     जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू के मामलों में बढ़ गए हैं। 22 से 28 सितंबर के बीच 401 नए मामले दर्ज हुए हैं। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी वृद्धि हुई है। एमसीडी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में डेंगू के कुल मामले 1,630 तक पहुंच गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 से 21 सितंबर तक, शहर में करीब 300 मामलों की साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की गई थी। दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उसके बाद नजफगढ़ क्षेत्र है। दिल्ली में 22-28 सितंबर की अवधि में मलेरिया (Malaria in Delhi) के 67 नए और चिकनगुनिया के 13 मामले सामने आए हैं।

    इस साल 28 सितंबर तक मलेरिया के 430 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान 321 मामले दर्ज किए गए थे। चिकनगुनिया (Chikungunya in Delhi) के मामलों में भी वृद्धि हुई है।

    इस साल इसी अवधि में 55 मामले दर्ज किए गए हैं, पिछले साल इसी अवधि में 24 मामले दर्ज हुए थे। इस साल अब तक डेंगू से संबंधित एक मौत की सूचना मिली है।

    भारद्वाज अस्पताल, नोएडा के फिजीशियन डा. अभिषेक कुमार बताते हैं कि एडीज मच्छर, विशेष रूप से एडीज एजिप्टी, जो गर्म, ह्यूमिड जगहों में पाए जाते हैं, के काटने से डेंगू का प्रकोप शुरू होता है। जमा हुआ पानी, खराब वेस्ट मैनेजमेंट और अपर्याप्त मच्छर नियंत्रण विधियों जैसी चीजों के कारण यह वायरस तेजी से फैलता है। डेंगू का मच्छर हमारे घर के बाहर पानी साफ जगह पर बनता है। डेंगू का मच्छर दिन में ज्यादा काटता है।

    यह भी पढ़ें: 5000 करोड़ की कोकेन: मुंबई की डी कंपनी से जुड़ रहे ड्रग्स तस्करों के तार, रिमांड पर बड़े राज खोलेंगे तस्कर