Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NCR की सबसे मोटी महिला की सफल सर्जरी, जानिये- कैसे संभव होगा 100 Kg वजन कम करना

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sun, 25 Feb 2018 09:38 AM (IST)

    आने वाले 18 महीनों में महिला अपना वजन 100 किलो तक कम कर सकती हैं।

    NCR की सबसे मोटी महिला की सफल सर्जरी, जानिये- कैसे संभव होगा 100 Kg वजन कम करना

    नई दिल्ली (जेएनएन)। फोर्टिस अस्पताल वसंत कुंज के डॉक्टरों के दल ने जीवनरक्षक बेरियाट्रिक सर्जरी कर 200 किलो की महिला को नया जीवन दिया है। सर्जरी के बाद महिला का वजन 30 किलो तक कम हुआ है। 200 किलो वजनी महिला की सर्जरी को लेकर फोर्टिस अस्पताल के मास व बेरियाट्रिक विभाग के निदेशक रणदीप वधावन ने बताया कि सांस लेने में समस्या, रोजाना का काम करने समेत चलने में परेशानी की शिकायत के साथ 52 वर्षीय अंजू चौधरी अस्पताल में उपचार के लिए आई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने पाया कि उनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 75.8 पहुंच गया था और वजन भी 200 किलो हो गया था। उनसे बातचीत के बाद पता चला कि वह अपना वजन कम करने के प्रयासों में सफलता नहीं मिलने से अवसाद में हैं। साथ ही वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से भी पीड़ित हैं। इसके बाद हमने मरीज की बेरियाट्रिक सर्जरी करने का फैसला लिया।

    बताया जा रहा है कि संभवतया यह अंजू चौधरी दिल्ली-एनसीआर की सबसे मोटी महिला हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले 18 महीनों में महिला अपना वजन 100 किलो तक कम कर सकती हैं। सर्जरी के बाद महिला का वजन 30 किलो तक कम हो गया है।

    उन्होंने कहा कि सर्जरी बेहद ही चुनौतीपूर्ण थी, जिसमें सबसे चुनौतीपूर्ण महिला की चर्बी की सतह के नीचे सुई के प्वांइट को पहुंचाना था जबकि एनेस्थिशिया की समयावधि को देखते हुए समय प्रबंधन भी बहुत महत्वपूर्ण था।इसको ध्यान में रखते हुए छह डॉक्टरों की टीम ने पांच घंटे की सफल सर्जरी की।  

    यहां पर बता दें कि पिछले साल (2017) मार्च महीने में मिस्र निवासी इमान अहमद का ऑपरेशन के बाद वजन करीब 140 किलोग्राम कम हो गया है। इन्हें दुनिया की सबसे भारी महिला बताया जाता है। अस्पताल के मुताबिक, इमान का वजन अभी 358 किलोग्राम है।

    वह 11 फरवरी, 2017 को इलाज के लिए मुंबई आई थी। उस समय उनका वजन 500 किलोग्राम था। इससे पहले दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद 25 साल बाद खुद उठकर बैठ सकी थीं।

    comedy show banner