Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के हिन्दूराव अस्पताल ने डॉक्टर को किया बर्खास्त, लगा गंभीर आरोप

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 16 Apr 2020 03:04 PM (IST)

    हिन्दूराव अस्पताल ने एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है। आरोपित जूनियर रेजिडेंस डॉक्टर है जो orthopedic department में डीएनबी का स्टूडेंट है।

    दिल्ली के हिन्दूराव अस्पताल ने डॉक्टर को किया बर्खास्त, लगा गंभीर आरोप

    नई दिल्ली [निहाल सिंह]। उत्तर दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले हिन्दूराव अस्पताल (North DMC Medical College & Hindu Rao Hospital) ने एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है।आरोपित पीयूष सिंह अस्पताल के Orthopedic Department में जूनियर रेजिडेंस डॉक्टर के पद पर तैनात थे जो कि डीएनबी की पढ़ाई भी कर रहे थे। डॉक्टर पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिन्दूराव अस्पताल की तरफ से 15 अप्रैल को एक आदेश जारी किया गया है जिसमें आरोपित डॉक्टर पीयूष सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का जिक्र है। इसकी सूचना सीएमओ समेत अन्य संबंधित विभागों को भी दी गई है। 

    इससे पहले हिंदू राव अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने डॉक्टर पीयूष सिंह को 16 मार्च 2020 को अनुशासहीनता का नोटिस दिया था। डॉक्टर पर आरोप था कि उन्होंने 14 मार्च को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। डॉक्टर पीयूष से 24 घंटे में जवाब मांगा गया था।

    फिलहाल आरोपित की तरफ से अभी तक इस कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। अस्पताल का कहना है कि किसी भी डॉक्टर के इस तरह के व्यवहार को अच्छा नहीं माना जा सकता। 

    उधर, कोरोना पॉजिटिव मरीजों से भरे लोकनायक अस्पताल में जमाती लगातार मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। यहां दिल्ली के कुल कोरोना पीड़ितों में से 27.61 फीसद मरीज भर्ती हैं। ऐसे में जमातियों के दुर्व्यवहार से कानून व्यवस्था बनाकर रखना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

    जमातियों के महिला डॉक्टरों से अभद्रता करने के मामले के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि तब्लीगी मरकज से निकालकर भर्ती कराए गए मरीज हर दिन नई समस्या खड़ी कर रहे हैं। अब कर्मचारी इनका इलाज करने से भी डर रहे हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में चार पालियों में 10-10 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं।

    पत्र में 11 अप्रैल के केंद्रीय गृह मंत्रलय के आदेश का भी हवाला दिया है। इसमें डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने भी पिछले दिनों पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था। इसमें भी जिन अस्पतालों व क्वारंटाइन सेंटर में जमाती हैं, वहां अतिरिक्त सुरक्षा पर बल दिया था। इसके बाद पुलिस कर्मी तैनात भी किए गए।