Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 05:10 PM (IST)

    भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 घंटों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा रह सकती है और यह 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी राहत मिलेगी।

    Hero Image
    दिल्ली में अगले दो घंटे में तेज हवा के साथ बारिश के आसार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को भी दोपहर में तेज गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन अचानक की मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं भी चल रही है। हालांकि उमस बनी हुई है। वही मौसम विभाग ने भी इस संबंध में नई जानकारी दी है। IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 घंटों में हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और 50 किमी/घंटा तक की गति तक पहुंचने की संभावना है।

    बादल छाए रहने का जताया था पूर्वानुमान

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीच बीच में यह रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे की भी हो सकती है। कहीं कहीं लू वाले हालात बने रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 24 डिग्री रहने के आसार हैं।