दिल्ली में एक अगस्त से फिर से खुल जाएगा चिड़ियाघर, जानें कैसे मिलेगा टिकट
दिल्ली में चिड़ियाघर एक अगस्त के दोबारा खोले जाएंगे। इसे दो शिफ्ट में खोला जाएगा। सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक दिल्ली के चिड़ियाघर खोले जाएंगे। चिड़ियाघर देखने जाने वालों को कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा।

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में चिड़ियाघर एक अगस्त के दोबारा खोले जाएंगे। इसे दो शिफ्ट में खोला जाएगा। सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक दिल्ली के चिड़ियाघर खोले जाएंगे। चिड़ियाघर देखने जाने वालों को कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा। दिल्ली चिड़ियाघर के डायरेक्टर रमेश पांडे(Delhi Zoo Director Ramesh Pandey) इसकी जानकारी दी है।
रमेश पांडे ने कहा कि चिड़ियाघर देखने वालों को टिकट ऑनलाइन के जरिए लेना पड़ेगा। ऑनलाइन बुकिंग 31 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
बता दें कि चिड़ियाघर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बंद कर दिया गया था और अब तीन महीने बाद यह आगंतुकों के लिए फिर से खुल जाएगा। चिड़ियाघर को पहले कोरोना वायरस और बर्ड फ्लू के कारण एक साल से अधिक समय के लिए बंद कर दिया गया था। इसे 1 अप्रैल को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया था। लेकिन 5 अप्रैल को फिर से बंद कर दिया गया था।
चिड़ियाघर निदेशक ने कहा, "हम एक अगस्त से राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) खोलने की योजना बना रहे हैं। आगंतुक या तो चिड़ियाघर की वेबसाइट पर या क्यूआर कोड का उपयोग करके प्रवेश द्वार पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
चिड़ियाघर प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए साइकिल दि है और उन्हें परिसर के अंदर बाइक या कारों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चिड़ियाघर में 94 प्रजातियां और 1,162 जानवर हैं। हम जल्द ही 100 प्रजातियों के जानवर यहां ले आने जा रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।