Delhi Crime: मातम में बदल गया युवक का जन्मदिन, बदमाशों ने गोदे चाकू; पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दुखद घटना घटी जहां जन्मदिन के दिन एक युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। राजपार्क थाना क्षेत्र के मंगोलपुरी आर ब्लॉक में हुई इस चाकूबाजी की घटना के बाद घायल युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल युवक का आज जन्मदिन भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाकूबाजी की यह घटना राजपार्क थाना क्षेत्र के मंगोलपुरी आर ब्लॉक में हुई।
जन्मदिन पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मंगोलपुरी में शुक्रवार रात आठ बजे आधा दर्जन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।