Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में टूटा यमुना के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड, धारा 144 लागू; Delhi CM कर रहे आपात बैठक

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 04:16 PM (IST)

    प्रीत विहार के एसडीएम व बाढ़ के नोडल अफसर राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खादर क्षेत्र से लोगों को निकाल लिया गया है। गीता कॉलोनी पुराना लोहापुल व वजीराबाद रोड और सिग्नेचर ब्रिज पर भी सिविल डिफेंस वॉलन्टियर तैनात किए गए हैं ताकि वहां पर लोगों की भीड़ जमा न हो।

    Hero Image
    यमुना का जल स्तर बढ़ने पर शास्त्री पार्क के पास यमुना खादर से बाहर निकलते लोग। पारस कुमार

    पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। यही वजह है कि दिल्ली में इसका जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। इसके बाद अब 2023 में इसका रिकॉर्ड टूटा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रीत विहार के एसडीएम व बाढ़ के नोडल अफसर राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खादर क्षेत्र से लोगों को निकाल लिया गया है।

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू

    दिल्ली के जिन इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, वहां एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

    दिल्ली के सीएम ने बुलाई आपात बैठक

    यमुना के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है।

    इन इलाकों में सिविल डिफेंस वॉलन्टियर हैं तैनात

    गीता कॉलोनी, पुराना लोहापुल व वजीराबाद रोड और सिग्नेचर ब्रिज पर भी सिविल डिफेंस वॉलन्टियर तैनात किए गए हैं, ताकि वहां पर लोगों की भीड़ जमा न हो। अभी रिहायशी क्षेत्र में पानी पहुंचने की संभावना नहीं है।

    अभी नहीं भरेगा रिहायशी इलाकों में पानी

    अथिकारियों के अनुसार, पुश्ता होने की वजह से रिहाशी क्षेत्र में अभी पानी नहीं भरेगा। पुश्ते के पास गीता कॉलोनी, उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, सोनिया विहार, भजनपुरा, खजूरी, गांधी नगर, किशनकुंज, मयूर विहार फेज-एक सहित कई कॉलोनी बसी हुई हैं।

    पूर्वी दिल्ली में 60 लोगों का किया रेस्क्यू

    पूर्वी दिल्ली में खेल गांव के पास खादर में जलस्तर बढ़ने से फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू करवाया गया है। यह रेस्क्यू प्रीत विहार एसडीएम राजेन्द्र कुमार व पुलिस ने मिलकर किया है। इसमें महिलाएं व बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं