विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट की शॉफ्ट में मिला श्रमिक का शव

Published: Fri, 18 Jul 2025 10:32 PM (IST)

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट शाफ्ट में एक श्रमिक इमरान का शव मिलने से ...और पढ़ें

निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट की शाफ्ट में मिला श्रमिक का शव।
निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट की शाफ्ट में मिला श्रमिक का शव।

HighLights

  1. तुर्कमान गेट में निर्माणाधीन इमारत में शव मिला |
  2. इमरान नामक श्रमिक की लिफ्ट शाफ्ट में मौत |
  3. चांदनी महल पुलिस मामले की जांच कर रही है |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले के तुर्कमान गेट इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट की शाफ्ट में व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान इमरान के रूप में हुई है, जो उसी इमारत में श्रमिक के रूप में काम कर रहा था।

थाना चांदनी महल की पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वर्षा के समय में करंट लगने से या लिफ्ट की शाफ्ट में गिरने से उसकी मौत हुई है।

सैयदान में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा

पुलिस के मुताबिक, तुर्कमान गेट के पहाड़ी भोजला स्थित गली सैयदान में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह श्रमिक इमारत में पहुंचे तो वहां लिफ्टकी शाफ्ट में साथी श्रमिक इमरान का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुक्रवार को शव स्वजनों को सौंप दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वर्षा के दौरान करंट लगने से या लिफ्ट की शाफ्ट में गिरने से इमरान की मौत हुई है। पुलिस इमारत के मालिक से भी पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।