विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता की पराकाष्ठा पर DCW का नोटिस, स्वाति मालीवाल बोलीं- शर्मनाक हरकत पर एक्शन ले पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 28 Apr 2023 06:38 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स महिला के अश्लील ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी कर रही हूं।
दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी कर रही हूं।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स महिला के अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी किया है। 

ट्वीट कर स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। यह घटना शर्मनाक है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी कर रही हूं। 

लड़की के बगल में बैठकर अश्लील हरकत

वायरल हो रहे वीडियो की वजह से दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में आ गई है। कथित तौर पर मेट्रो में एक युवक अश्लील और शर्मनाक हरकत करते नजर आ रहा है। युवक शर्मनाक हरकत एक लड़की के बगल में बैठकर कर रहा था। बता दें कि युवक की अश्लील हरकत को एक लड़की ने चुपके से कैमरे में कैद कर ली थी। यही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो की जांच कर रही पुलिस

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की ओर से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। DCP मेट्रो का इस वीडियो को लेकर कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बिकिनी गर्ल का वीडियो भी वायरल हुआ था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।