विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro में बिकिनी गर्ल के बाद युवक की अश्लील हरकत का VIDEO वायरल, लड़की के बगल में बैठकर की शर्मनाक करतूत

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 27 Apr 2023 04:31 PM (IST)

Delhi Metro पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। चर्चा की वजह दिल्ली मेट्रो की खास सुविधाएं नहीं मेट्रो ...और पढ़ें

Delhi Metro में बिकिनी गर्ल के बाद युवक की अश्लील हरकत का VIDEO वायरल
Delhi Metro में बिकिनी गर्ल के बाद युवक की अश्लील हरकत का VIDEO वायरल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। चर्चा की वजह दिल्ली मेट्रो की खास सुविधाएं नहीं, मेट्रो में सफर के दौरान लोगों से जुड़ा वीडियो है। एक बार फिर से मेट्रो में एक युवक की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो भी दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

मेट्रो में रील्स बनाते लोग

ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी वीडियो की वजह से दिल्ली मेट्रो चर्चा में है। इससे पहले कभी दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहने लड़की का वीडियो वायरल होता है, तो कभी लड़के स्कर्ट पहनकर मेट्रो में सफर करते नजर आए। इसके अलावा लाइक और फालोवर्स बढ़ाने के लिए मेट्रो में रील्स बनाने का वीडियो वायरल होता है।

लड़की के बगल में बैठक की अश्लील हरकत

फिलहाल एक नए वीडियो की वजह से दिल्ली मेट्रो फिर से चर्चा में आ गई। कथित तौर पर मेट्रो में एक युवक अश्लील करता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक ऐसी शर्मनाक हरकत एक लड़की के बगल में बैठकर करता रहा। युवक की इस अश्लील हरकत को एक लड़की ने चुपके से कैमरे में कैद कर लिया।

वीडियो की जांच जारी

हालांकि, दिल्ली मेट्रो की तरफ से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं की गई। डीसीपी मेट्रो का इस वीडियो को लेकर कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बिकनी गर्ल का वीडियो वायरल हुआ था। बिकिनी गर्ल के बाद मेट्रो में स्कर्ट ब्वॉयज का वीडियो वायरल हुआ।

हाल में इंस्टाग्राम पर दो लड़कों का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो लड़के हैं। यह रील इंस्टाग्राम पर डाली गई है, जिसमें दो लड़के मेट्रो स्टेशन पर दिख रहे हैं। उन्होंने डेनिम स्कर्ट पहनी हुई है। साथ ही टीशर्ट पहनी है। उन्होंने लड़कियों की तरह हैंड बैग भी लिया हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।