विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो में कभी बिकिनी में सफर तो कभी स्कर्ट ब्वॉयज, डांस करने वालों से परेशान होकर DMRC ने कही ये बात

By GeetarjunEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 24 Apr 2023 05:23 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो में कभी न कभी ऐसा मामला सामने आ जाता है जो चर्चा का विषय बन जाता है। कभी ...और पढ़ें

कभी बिकिनी में सफर तो कभी स्कर्ट ब्वॉयज, डांस करने वालों से परेशान होकर DMRC ने कही ये बात
कभी बिकिनी में सफर तो कभी स्कर्ट ब्वॉयज, डांस करने वालों से परेशान होकर DMRC ने कही ये बात

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली मेट्रो में कभी न कभी ऐसा मामला सामने आ जाता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। कभी बिकिनी गर्ल तो कभी स्कर्ट ब्वॉयज या फिर मेट्रो में डांस करता कोई शख्स। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो इसी को लेकर सुर्खियों में रही है। इन वीडियो के सामने आने से लोग दो भागों में बंट जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने विचार रखना शुरू कर देते हैं।

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उन लोगों से ऐसे काम न करने की अपील की है, जो यात्रियों को लिए परेशानी खड़ी करें या फिर उन्हें यात्रा करने में असुविधा हो। डीएमआरसी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है, "मेट्रो में ट्रैवल (यात्रा) करें, ट्रबल (परेशान) नहीं।"

साथ ही इस कैप्शन के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो यह दर्शा रही है कि मेट्रो या स्टेशन पर डांस करने से यात्रियों को कितना सिरदर्द या परेशानी होती है।

स्कर्ट ब्वॉयज का वीडियो वायरल

हाल में इंस्टाग्राम पर दो लड़कों का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो लड़के हैं। यह रील इंस्टाग्राम पर डाली गई है, जिसमें दो लड़के मेट्रो स्टेशन पर दिख रहे हैं। उन्होंने डेनिम स्कर्ट पहनी हुई है। साथ ही टीशर्ट पहनी है। उन्होंने लड़कियों की तरह हैंड बैग भी लिया हुआ है।

दिल्ली मेट्रो ऐसे वीडियो को लेकर पहले भी चर्चा में आई

हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जो दिल्ली मेट्रो में बिकिनी पहनकर सफर कर रही थी। इसको लेकर भी सोशल मीडिया दो भागों में बंटता दिखा था। इसके साथ ही एक कपल किस करते हुए दिखे थे। डांस करते हुए और दो लोगों में आपस में तू-तू, मैं-मैं की वीडियो वायरल हुई थीं।

बिकिनी गर्ल के बाद डीएमआरसी का आया था बयान

दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (DMRC) पहले ही यात्रियों से मर्यादित पोशाक पहनने की अपील कर चुकी है, ताकि दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस ना पहुंचे। बिकिनी गर्ल के वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों से अपने आचरण को मर्यादित बनाए रखने की भी सलाह दी थी। डीएमआरसी ने यह बयान मेट्रो में आपत्तिजनक कपड़े पहनकर सफर करती युवती का वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद जारी किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।