Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर से भागकर शादी...पति की बंदिशे और खाने में सिर्फ चावल; मां से आखिरी कॉल के बाद फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 12:32 AM (IST)

    मृतका का नाम प्रियंका बताया जा रहा है। उसने छह माह पूर्व ही अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी की थी। प्रियंका के मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए पति समेत परिजनों पर हत्या पर आरोप लगाया है।

    Hero Image
    नेब सराय थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  नेब सराय थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है। मृतका का नाम प्रियंका बताया जा रहा है। उसने छह माह पूर्व ही अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी की थी। प्रियंका के मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए पति समेत परिजनों पर हत्या पर आरोप लगाया है। शव का पंचनामा एम्स में कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका ने फोन करके उन्हें बताया था कि उसका पति उसे मारता-पीटता है वह उसे न तो खाना देता था और न ही घर से बाहर जाने देता था और खुद भी काम नहीं करता था। प्रियंका की माता ने कहा कि हमारी लड़की की हत्या की गई है अगर वह आत्महत्या करती तो कोई सुसाइड नोट भी उसके पास से मिलता।

    सितंबर माह में की थी शादी

    मृतका के परिजनों का कहना है कि सितंबर महीने में लड़के ने बहला-फुसलाकर हमारी लड़की को जबरदस्ती भगा ले गया उसके बाद पहले तो उसने अपनी नानी के घर में उसको रखा उसके बाद वह अपने घर दिल्ली लेकर आ गया। वह यहां किराए पर रहता था वह कोई काम नहीं करता था। बीते चार दिनों से घर में खाना नहीं बन रहा था। सिर्फ चावलों से गुजारा हो रहा था। वह प्रियंका को हर रोज मारता पीटता था।

    घटना वाली शाम करीब छह बजे को प्रियंका से हमारी बात हुई थी। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ जाने लगा और रात करीब नौ बजे लड़के वालों ने हमें उसकी मौत की जानकारी दी। मृतका के परिजनों ने कहा कि घर के दरवाजे भी टूटे हुए थे लड़का बाहर से ताला लगाकर गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के ने ही प्रियंका की हत्या की है और इसमें उसके घर वाले भी मिले हुए हैं। मृतका के परिजनों ने मांग की है कि पुलिस मामले की जांच करे और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।