Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: घर में महिला की लाश मिलने से सनसनी, गायब पति की तलाश में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 06:27 PM (IST)

    Delhi Crime News दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सोमवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर में ही मिला है। जिसकी पहचान रेखा रॉय के रूप में हुई है। महिला अपने पति बिश्वनाथ रॉय के साथ किराए के घर में मसूदपुर में रहती थी। पुलिस ने बताया कि पति फिलहाल गायब है।

    Hero Image
    घर में महिला की लाश मिलने से सननसी, गायब पति की तलाश में जुटी पुलिस

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सोमवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर में ही मिला है। जिसकी पहचान रेखा रॉय के रूप में हुई है।

    महिला अपने पति बिश्वनाथ रॉय के साथ किराए के घर में मसूदपुर में रहती थी। पुलिस ने बताया कि पति फिलहाल गायब है।

    पुलिस ने कहा सुबह लगभग आठ बजे कॉल मिली कि एक महिला घर में संदिग्ध हाल में घर में लेटी हुई है। जब पुलिस पहुंची तो वह मृत मिली। महिला के पति के मोबाइल पर कॉल किया तो बंद आ रहा था। वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच में पता चला कि दोनों में रविवार रात को आपस में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पति को संदिग्ध मानते हुए तलाश शुरू कर दी है।