THAR का चढ़ा ऐसा नशा! नींबू पर चढ़ाना था पहिया, शोरूम के शीशे तोड़ते हुए पहली मंजिल से सड़क पर आ गिरी कार
पूर्वी दिल्ली में एक महिला ने महिंद्रा के शोरूम से 27 लाख रुपये की थार खरीदी। थार खरीदने की खुशी में महिला शोरूम में ही पूजा करने लगी। नींबू पर पहिया चढ़ाने के दौरान गलती से एक्सीलेटर ज्यादा दब गया जिससे कार पहली मंजिल से सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला और एक कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में एक महिला थार खरीदने पर इतनी उत्साहित हुई कि शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सड़क पर कूदा दी। महिला ने सोमवार शाम निर्माण विहार स्थित महिंद्रा के शोरूम से 27 लाख रुपये की थार खरीदी।
बताया कि शोरूम में ही पूजापाठ की। महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था, लेकिन महिला ने ज्यादा एक्सीलेटर दे दिया। कार में शोरूम का एक कर्मचारी भी बैठा हुआ था। एक्सीलेटर ज्यादा देने से कार शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। कार गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए।
बताया गया कि हादसे में महिला व कर्मचारी विकास घायल हो गए। दोनों को पास के मलिक अस्पताल में भर्ती करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
यह भी पढ़ें- 30 हजार करोड़... कौन बनेगा संजय कपूर की संपत्ति का मालिक? करिश्मा के बच्चों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। कोई शिकायत नहीं मिली और न ही किसी की तरफ से पुलिस कॉल हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।