विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड बढ़ने से घटी विजिबिलिटी, इस हफ्ते बारिश की भी संभावना; जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

By sanjeev GuptaEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 17 Dec 2023 07:46 PM (IST)

दिल्ली में रविवार को सुबह की ठंड में तो और इजाफा नहीं हुआ लेकिन कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर ...और पढ़ें

दिल्ली में ठंड बढ़ने से घटी विजिबिलिटी, इस हफ्ते बारिश की भी संभावना।
दिल्ली में ठंड बढ़ने से घटी विजिबिलिटी, इस हफ्ते बारिश की भी संभावना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को सुबह की ठंड में तो और इजाफा नहीं हुआ, लेकिन कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर नीचे ही दर्ज किया जाएगा। ऐसे में रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। साथ ही दिल्ली- एनसीआर वासियाें को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले शनिवार को यह सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिगी सेल्सियस था। कोहरे के कारण रविवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। दूसरी तरफ सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता का स्तर सिर्फ 700 एवं पालम में 800 मीटर तक रह गया।

ये भी पढ़ें- Delhi: नाबालिग लड़की को बिहार से अगवा कर दिल्ली लाया, फिर देह व्यापार में धकेला; पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

लोधी रोड रहे सबसे ठंडे इलाके

वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 35 रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री के लिहाज से मुंगेशपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री की दृष्टि से लोधी रोड सबसे ठंडे इलाके रहे। दूसरी तरफ सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता का स्तर सिर्फ 700 मीटर और पालम में 800 मीटर तक रह गया।

सोमवार को हल्का कोहरा छाएगा

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी सुबह हल्का कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रह सकता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम सप्ताह भर बना रहेगा। सुबह के बाद धीरे- धीरे दिन की ठंडक में भी इजाफा होगा। एक दो दिन में ही दिन का तापमान 23 डिग्री तक चला जाएगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार इस सप्ताह में दिल्ली में वर्षा होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- 'बिना बताए बीवी मायके चली जाती है', पति के आरोपों पर पत्नी ने कहा- उसके भाभी के साथ हैं अवैध संबंध; हाईकोर्ट ने बताया- क्रूर मानसिकता