यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: नाबालिग लड़की को बिहार से अगवा कर दिल्ली लाया, फिर देह व्यापार में धकेला; पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 14 साल की नाबालिग लड़की को देह व्यापार में जबरन धकेलने के आरोप में ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। 14 साल की नाबालिग लड़की को देह व्यापार में जबरन धकेलने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीन शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी इरशाद, हसीबुल और उसकी पत्नी संजरी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि सदर बाजार के एक घर में देह व्यापार रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को रेस्क्यू करने और छापेमारी के लिए एक टीम गठित की गई और मौके पर भेजी गई। सदर बाजार के कटरा आत्मा राम के घर में छापेमारी कर बिहार की रहनेवाली एक लड़की को वहां पाया।
लड़की अनाथ है और उसे किया गया अगवा
उन्होंने बताया कि यह बात सामने आई कि आरोपियों ने लड़की को बिहार से लेकर आए थे और उसे एक कमरे में देह व्यापार के लिए बंद कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण किया, बंधक बनाया और महीनों तक देह व्यापार के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि लड़की अनाथ है और 5-6 महीने पहले उसके मूल स्थान से उसका अपहरण कर लिया गया था।
