Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: राहत के बाद फिर उमस, पर आज भी बारिश से मिल सकता है सुकून; दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 12:06 PM (IST)

    Delhi Weather Today दिल्ली में सावन की झड़ी के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आज हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है।

    Hero Image
    दिल्ली-एनसीआर में वर्षा थमते ही फिर बढ़ी उमस।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Monsoon Update सोमवार को लगी सावन की झड़ी थमते ही आज (मंगलवार) को फिर राजधानी में उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि, आज भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है, यलो अलर्ट भी जारी किया गया है, लेकिन पक्का कुछ नहीं कह सकते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वानुमान दिन भर बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने का भी है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। दिन में तीखी धूप भी खिली रह सकती है।

    मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    वहीं मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता लगातार अच्छी ही बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 81 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।

    एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। मौसम की मेहरबानी से हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

    comedy show banner
    comedy show banner