यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather Update: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, सुबह-शाम कोहरे से बढ़ी ठंड; 11 डिग्री तक लुढ़का तापमान
Delhi Weather Update दिल्ली में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते मंगलवार दिन में धूप खिली लेकिन हल्की ही रही। ...और पढ़ें

HighLights
- कोहरे के कारण दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बढ़ी है
- मंगलवार दिन में धूप खिली लेकिन हल्की ही रही।
- अगले हफ्ते आसमान साफ रहने की संभावना है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच हाल फिलहाल ठंड बढ़ने के आसार नहीं लग रहे। तापमान भी सामान्य के आसपास ही चल रहा है। मंगलवार को भी दिन का तापमान सामान्य जबकि न्यूनतम सामान्य से ऊपर रहा।
मंगलवार को सुबह हल्का रहा कोहरा

मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा रहा। सुबह साढ़े सात बजे पालम में दृश्यता का स्तर घटकर सिर्फ 750 मीटर रह गया। दिन में धूप खिली लेकिन हल्की ही रही। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 63 प्रतिशत रहा।
अगले हफ्ते आसमान रहेगा साफ
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहने की संभावना है जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। अगले एक सप्ताह के दौरान आसमान साफ ही रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
