Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sun, 13 Jul 2025 10:52 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    Hero Image
    दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी को रविवार को पिछले दिन के मुकाबले गर्मी से राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया है। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है।

    बता दें कि इस दौरान दिल्ली में औसतन 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे उमस से राहत बरकरार रहेगी।

    गुरुग्राम की सड़कों पर हो रही झमाझम बारिश। जागरण

    दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    अगले दिनों के मौसम का हाल

    उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दिल्ली में भारत मंडपम के पास सबसे ज़्यादा 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर भी 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अब तक कुल 69.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से थोड़ी कम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 मिमी कम है। इससे एक दिन पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था।