Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: बढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, मंगलवार को सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा पारा; आज चलेगी हवा

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 07:24 AM (IST)

    राजधानी में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इस वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया।

    Hero Image
    बढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, मंगलवार को सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिक; आज चलेगी हवा

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इस वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। वहीं पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से मौसम खुशनुमा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आकाश साफ रहेगा और दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद दो दिन आकाश में आंशिक बादल हो सकते हैं और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकती है। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा।

    कहां कितना दर्ज हुआ तापमान?

    मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दो दिनों में 14.5 किलो सोना बरामद, 7.61 करोड़ से ज्यादा सोने की कीमत; दो गिरफ्तार

    दिल्ली एनसीआर में खराब श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

    दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। फिर भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार है। सफर इंडिया के अनुसार दो दिन मध्यम स्तर की हवा चलेगी। इस वजह से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में या बेहद खराब श्रेणी में निचले स्तर पहुंच सकती है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 285 रहा। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 265 था। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 262, गाजियाबाद का 253, ग्रेटर नोएडा का 254, गुरुग्राम का 280 और नोएडा का एयर इंडेक्स 242 दर्ज किया गया।