विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश ने दी राहत, जगह-जगह जलभराव से सड़कों पर रेंगती दिखी गाड़ियां

Published: Wed, 09 Jul 2025 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jul 2025 08:03 PM (IST)

दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार शाम से तेज बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहावना हो गया। ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत।
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत।

HighLights

  1. दिल्ली में शाम को शुरू हुई तेज वर्षा
  2. एनसीआर में भी हल्की वर्षा शुरू हुई

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम मौसम ने करवट ली और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।

दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जबकि गाजियाबाद, साहिबाबाद, इंदिरापुरम, रेवाड़ी और फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना भी जताई है। 

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

इंदिरापुरम में हल्की वर्षा में गुजरते वाहन : जागरण 

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हल्की वर्षा दर्ज की गई, वहीं फरीदाबाद में बूंदाबांदी के बाद तेज वर्षा हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

फरीदाबाद में भी तेज बारिश शुरू हुई: जागरण

कुल मिलाकर, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश और सुहावने मौसम ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने आगे भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है