Weather Update: दिल्ली में जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, मौसम विभाग ने जताई हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को गर्मी और उमस रही वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार को दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं- कहीं हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं।
इसके बाद फिर अगले कई दिन तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।
इस बीच शनिवार को भी दिन भर तेज धूप निकली रही।लोगों को खासी उमस भरी गर्मी का भी अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 87 से 48 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को राजधानी का एक्यूआई 105 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें- Vaishno Devi News: माता वैष्णो देवी के भक्तों को झटका, यात्रा की तारीख पर श्राइन बोर्ड ने दिया अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।